
सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें
लखनऊ में 200 कोविड के मरीज पाए गए। जिसकी पुष्टि पॉजिटिव जांच रिपोर्ट से हुई। सिटी में कोविड एक्टिव केसों की संख्या 571 हो गई है। जबकि कोविड संक्रमण से ग्रसित 43 मरीज ठीक हो चुके हैं। यह जानकारी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज अग्रवाल ने दी।
लखनऊ के कई क्षेत्रों में कोरोना मरीज
डॉ. मनोज अग्रवाल ने उन्होंने बताया कि रेडक्रास में आठ ,टूड़ियागंज में नौ, सिल्वर जुबली में 15, चिनहट में 15, सरोजनीनगर में 19, एनकेरोड अस्पताल में 22, इन्दिरानगर में 26, अलीगंज में 30, आलमबाग में 37 समेत अन्य क्षेत्रों के हैं। इसके अलावा मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि कोविड से बचाव के लिए लोगों को मुख्य रूप से साविधानियां बरतनी की सलाह दी है।
बच्चों और बुजुर्गों को रखना है खास ध्यान
कोविड के मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ रही है। ऐसे में बच्चों और बुजुर्गो को अधिक भीड वाले स्थानों पर जाने से बचना चाहिए। सार्वजनिक स्थलों , बाजारों और अन्य स्थानों पर मास्क का प्रयोग अतिमहत्वपूर्ण है। बाहर से आने के बाद घर में हाथ जरूर साफ करे। इसके अलावा सेनेटाइजर से समय-समय पर हाथ साफ कर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
यह भी पढ़ें: बीएसपी से मेयर प्रत्याशी शाहीन बानो, जारी हुई लिस्ट
Published on:
15 Apr 2023 07:56 am

बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
