लखनऊ. उत्तर प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। रविवार को 151 नए संक्रमित मिले। जिसमें आगरा में 54, हापुड़ में 9, संभल में दो, अलीगढ़ में एक नए मरीज मिला। जिसके बाद कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 2663 हो गई। यूपी में एक और कोरोना पॉजिटिव की मौत हो गई जिसके बाद मृतकों की संख्या 49 हो गई है। यूपी में संक्रमण प्रभावित जिलों की संख्या 64 हो गई है। हालांकि राज्य सरकार ने आठ जिलों को संक्रमण मुक्त घोषित किया था, लेकिन बाराबंकी में फिर एक संक्रमित सामने आया है। ऐसे में अब 57 जिलों में कोरोना पॉजिटिव मरीज हैं।