10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोरोना का टीका आपको कब, कहां और कैसे लगेगा, जानें- उन 12 सवालों के जवाब, जिन्हें जानना चाहते हैं आप

Corona Vaccination : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि उत्तर प्रदेश में 14 जनवरी से कोरोना टीकाकरण का अभियान शुरू हो जाएगा

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Hariom Dwivedi

Jan 05, 2021

photo_2021-01-05_18-42-45.jpg

टीकाकरण को लेकर लोगों के जेहन में कई सवाल हैं जो लोगों के मन में आशंका पैदा करते हैं

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. Corona Vaccination. भारत बायोटेक की कोवैक्सीन और सीरम इंस्टीट्यूट की कोविशील्ड के टीके को इमरजेंसी यूज की मंजूरी मिल गई है। मंगलवार को उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में कोरोना वैक्सीनेशन का ड्राई रन हो चुका है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि उत्तर प्रदेश में 14 जनवरी से कोरोना टीकाकरण का अभियान शुरू हो जाएगा। इस बीच टीकाकरण को लेकर लोगों के जेहन में कई सवाल हैं जो लोगों के मन में आशंका पैदा करते हैं। खासकर 12 ऐसे सवाल हैं जो हर किसी के दिमाग में घूमते हैं। अगर आपके भी ऐसे सवाल हैं तो यह खबर आपके लिए है...

1. सबसे पहले किसे लगेगा कोरोना का टीका?
कोरोना का टीका सबसे पहले हेल्थ और फ्रंटलाइन वर्कर्स को लगेंगे। इसके बाद 50 साल से अधिक उम्र के लोगों की बारी आएगी। बाद में अन्य लोगों को टीका दिया जाएगा।

2. हमें कब लगेगा कोरोना का टीका?
केंद्र सरकार के मुताबिक, देश में 13 जनवरी से कोरोना का टीका लगेगा। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में 14 जनवरी से कोरोना टीकाकरण अभियान शुरू होगा।

3. कोरोना का कौन सा टीका लगेगा?
वैक्सीनेशन के लिए भारत बायोटेक की कोवैक्सीन, सीरम इंस्टीट्यूट की कोविशील्ड की दवा को मंजूरी मिली है। रूसी वैक्सीन स्पूतनिक, मॉर्डना, फाइजर, जाइडस कैडिला जैसी दवा कंपनियों की वैक्सीन का भी ट्रायल चल रहा है।

4. वैक्सीनेशन से कितने सुरक्षित?
विशेषज्ञों की मानें तो वैक्सीनेशन से आपको काफी सुरक्षा मिलेगी। लेकिन, टीकाकरण के बाद भी आपको सतर्क रहना होगा। कोविड गाइडलाइन्स का पालन करते रहना होगा।

5. मुझे कहां लगेगा कोरोना का टीका
कोरोना वैक्सीनेशन के लिए अभी तक हुए ड्राई रन की रणनीति के मुताबिक, आपके कस्बे या गांव में मौजूद सरकारी अस्पताल में या फिर किसी दूसरे स्थान पर सेंटर बनाये जा सकते हैं।

6. मुझे कब लगेगा कोरोना का टीका?
सरकार ने एक सिस्टम डेवलप किया है। उसके मुताबिक जब आपको कोरोना का टीका लगाया जाएगा, तो वैक्सीनेशन के पहले ही आपके मोबाइल नंबर पर एसएमएस के जरिए टीकाकरण का स्थान, तारीख और समय का पता चलेगा।

7. टीकाकरण के लिए हमें क्या करना होगा?
कोरोना टीकाकरण के लिए सभी को अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। इसके लिए भी आपके पास पहले ही फोन पर मैसेज आ जाएगा।

8. जरूरी दस्तावेज क्या होंगे?
ड्राइविंग लाइसेंस/वोटर आईडी कार्ड/पैन कार्ड/आधार कार्ड/पासपोर्ट, बैंक पासबुक, मनरेगा कार्ड, हेल्थ आईडी कार्ड में से किसी भी डॉक्यूमेंट की सहायता से रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकता है। वैक्सीनेशन सेंटर पर इनमें से कोई भी दस्तावेज दिखाने के बाद ही टीकाकरण किया जाएगा।

9. क्या वैक्सीन लगवाना जरूरी है?
चिकित्सकों की सलाह है कि हर व्यक्ति को कोरोना का टीका लगवाना चाहिए। लेकिन, वैक्सीन लगवाना या नहीं लगवाना आपकी इच्छा पर निर्भर है।

10. टीके के लिए कितने पैसे चुकाने होंगे?
शुरुआती चरण में हेल्थ वर्कर्स को कोरोना वैक्सीन मुफ्त दी जाएगी। सभी को यह मुफ्त मिलेगी या नहीं, अभी इस पर देशव्यापी फैसला नहीं हो सका है।

11. क्या वैक्सीन की दोनों डोज लगवाना जरूरी है?
विशेषज्ञों की सलाह है कि कोरोना वैक्सीन की पूरी डोज लेनी चाहिए। ऐसे में अगर आप पहला डोज लगवाते हैं, तो दूसरा भी लगवाएं। ध्यान रहे कि पहली और दूसरी डोज के बीच का अंतर 28 दिनों का होना चाहिए।

12. वैक्सीन लगवाने के बाद क्या करें?
आधे घंटे तक ऑब्जर्वेशन रूप में रुकें। दिक्कत होने पर मौजूद चिकित्सक से संपर्क करें। हेल्पलाइन नंबर्स पर भी संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : Bird Flu से क्या इंसानों को भी खतरा है? ये लक्षण दिखें तो हो जाएं सावधान

Note:-