6 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक जनवरी से कोविन ऐप पर 15 से 18 वर्ष की आयु के बच्चे कराएं रजिस्ट्रेशन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किशोरों के कोरोना वैक्सीनेशन कराने की घोषणा करके राहत प्रदान की है। पीएम मोदी के ऐलान के बाद पूरे देश में 15 से 18 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण तीन जनवरी, 2022 से शुरू हो रहा है और एक जनवरी से रजिस्ट्रेशन शुरू हो रहा है। फिलहाल 15-18 वर्ष के बच्चों के लिए कोवैक्सीन टीके का ही विकल्प उपलब्ध होगा।

2 min read
Google source verification
Covid Vaccination registration for 15 to 18 years from January 2022

Covid Vaccination registration for 15 to 18 years from January 2022

लखनऊ. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किशोरों के कोरोना वैक्सीनेशन कराने की घोषणा करके राहत प्रदान की है। पीएम मोदी के ऐलान के बाद पूरे देश में 15 से 18 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण तीन जनवरी, 2022 से शुरू हो रहा है और एक जनवरी से रजिस्ट्रेशन शुरू हो रहा है। फिलहाल 15-18 वर्ष के बच्चों के लिए कोवैक्सीन टीके का ही विकल्प उपलब्ध होगा। टीकाकरण के लिए एक जनवरी से कोविन ऐप पर पंजीकरण करा सकेंगे। स्वास्थ्य महकमे ने 15-18 वर्ष के आयु के साढ़े तीन लाख बच्चों को कानपुर जिले से चिन्हित किया है, जिन्हें वैक्सीन लगाई जाएगी। वैक्सीनेशन के लिए वर्ष 2007 तक के किशोर पात्र होंगे। स्कूल में पढ़ने वाले छात्र अपने स्कूल के पहचान पत्र के आधार पर पंजीकरण करा सकेंगे।

यह भी पढें: क्रिसमस-न्यू ईयर पार्टी पर अलर्ट, जश्न की पार्टियों पर लग सकती है रोक, सीएम योगी ने दिए निर्देश

28 दिन का अंतर

वैक्सीनेशन के लिए कोविन ऐप पर पंजीकरण करा सकते हैं। बच्चों को कोवैक्सीन लगाई जाएगी। पहली और दूसरी डोज के बीच 28 दिन का अंतर होगा। वैक्सीनेशन के लिए ऑनसाइट पंजीकरण की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अपर निदेशक डॉ. जीके मिश्रा ने कहा कि मंडल के सभी जिले में बच्चों के वैक्सीनेशन की तैयार है। पहली जनवरी से पंजीकरण शुरू होगा, 15-18 वर्ष की उम्र वर्ग के साढ़े तीन लाख बच्चों को वैक्सीन तीन जनवरी से लगाई जाएगी। गाइडलाइन देर रात जारी हो गई। मंडल के सभी जिलों के लिए 10 लाख डोज उपलब्ध होगी।

यह भी पढें: Quick Read: कोविड टीकाकरण के लिए एक जनवरी से पंजीकरण

सरकार ने जारी की गाइडलाइन

तीन जनवरी से लागू होने वाले निर्देशों के अनुसार, वे जिनका जन्म 2007 या उससे पहले हुआ है, वे टीकाकरण के लिए पात्र होंगे। लाभार्थी कोविन ऐप के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। यह सुविधा सभी पात्र नागरिकों के लिए ही उपलब्ध है। ऐसे लाभार्थियों के लिए वैक्सीन का विकल्प केवल केवैक्सीन ही होगा क्योंकि 15 से 17 साल के आयु वर्ग के लिए आपात उपयोग के लिए सूचीबद्ध टीका केवल यही है।