
देहरादून में महिला दरोगा से रेप का मामला सामने आया है
Crime News:पुलिस की महिला दरोगा से उसी के विभाग के सिपाही ने रेप कर अश्लील वीडियो बना डाला। ये सनसनीखेज घटना उत्तराखंड के देहरादून में घटी है। बताया जा रहा है कि एक अविवाहित महिला दरोगा का कुछ समय पहले ही पर्वतीय जिले से देहरादून तबादला हुआ था। महिला दरोगा के आग्रह पर उसे पुलिस विभाग की एक शाखा में अटैच किया गया था। महिला दरोगा के मुताबिक सिपाही असलम उसी के कार्यालय में ड्यूटी करता है। एक दिन महिला दरोगा ड्यूटी पर देरी से आई इस पर उच्चाधिकारियों ने उसका स्पष्टीकरण मांगा। इसके चलते महिला दरोगा ने कार्यालय के नजदीक ही एक होटल में रुकने का मन बनाया ताकि वह समय पर ड्यूटी पर पहुंच सके। महिला दरोगा के विभागीय कार्य सिपाही असलम ही करता था। असलम ने ही महिला दरोगा के लिए होटल में कमरा बुक कराया था। ड्यूटी खत्म होने के बाद शाम को सिपाही ने महिला दरोगा को होटल में छोड़ दिया था। उसी दौरान सिपाही की नीयत बिगड़ गई। वह भी सिपाही के पीछे-पीछे उसके कमरे में घुस गया। उसी दौरान उसने दरोगा से रेप किया और इसका अश्लील वीडियो भी बना लिया।
रेप पीड़िता दरोगा इस घटना से काफी घबरा गई थी। उसके फौरन बाद वह हफ्ते की छुट्टी लेकर घर जाना चाहती थी। लेकिन भय के मारे वह घर भी नहीं जा पाईं। सिपाही ने मुंह खोलने पर महिला दरोगा को अंजाम भुगतने की धमकी भी दे डाली। पीड़िता ने प्रेमनगर कोतवाली में आरोपी सिपाही असलम के खिलाफ तहरीर सौंपी। एसएसपी अजय सिंह के मुताबिक पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी सिपाही के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2),126(1), 308, 351(2), 351(3), 352, 64, 77 और 78 के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच के लिए पुलिस एसपी देहात के पर्यवेक्षण में टीम गठित की गई है। टीम मामले में साक्ष्य जुटा रही है। मुकदमे में आरोपी बनाया गया सिपाही विवाहित और महिला दरोगा अविवाहित है।
Updated on:
14 Mar 2025 08:10 am
Published on:
14 Mar 2025 08:10 am
