साइबर ठगी में एटीएम, बैकिंग और ऑनलाइन खरीदारी सहित अनेक रास्तों से लोगों को चूना लगाने का कारोबार असामाजिक तत्वों ने शुरू कर दिया है। पहले इन जालसाजों का जाल झारखंड, बिहार और बंगाल हुआ करता था, जहां पर बैठकर यूपी, एमपी और दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों के लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे। वहीं अब लखनऊ पुलिस ने नया खुलासा किया है कि इन ठगों ने अपना ठीकाना बदलते हुए राजस्थान के जामताड़ा, चित्तौडग़ढ़ और भरतपुर को अपना नया डेस्टीनेशन बना लिया है। इसके अलावा ठगों का दूसरा गिरोह हैदराबाद और एनसीआर के कुछ इलाकों में भी सक्रिय है।