20 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Cyclone Mocha: 175 की रफ्तार से आएगा साइक्लोन ‘मोचा’, आंधी-तूफान की आशंका, कहां है खतरा, IMD ने बताया

Cyclone Mocha Update साउथईस्ट बंगाल की खाड़ी पर चक्रवाती तूफान ‘मोचा’ धीरे-धीरे खतरनाक होता जा रहा है। साइक्लोन मोचा के अनुसार 12 मई को एक भयंकर तूफान और 14 मई को एक बहुत गंभीर चक्रवात में परिवर्तित हो जाएगा।  

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Vikash Singh

May 12, 2023

cyclone.jpg

मौसम विभाग ने 135 KM प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं और इसके बांग्लादेश-म्यांमार तट की ओर बढ़ने की संभावना है।

IMD की वार्निंग को ध्यान में रखते हुए पश्चिम बंगाल में अलर्ट जारी कर दिया गया है। NDRF के कमांडेंट गुरमिंदर सिंह के मुताबिक किसी भी अनहोनी से बचने के लिए कुल 8 टीमें तैनात की गई हैं। NDRF के 200 जवान डेपलॉयड हैं और 100 जवान स्टैंडबाय पर रखे गए हैं।

IMD ने आज ट्वीट कर बताया कि “MOCHA” स्थानीय समयानुसार आधी रात को पोर्ट ब्लेयर से लगभग 520 किलोमीटर पश्चिम-उत्तर-पश्चिम में बंगाल की मध्य खाड़ी से सटे दक्षिण-पूर्व में था।

मौसम कार्यालय ने गुरुवार रात कहा कि चक्रवात मोचा ताकत हासिल कर रहा है और शुक्रवार सुबह तक एक बहुत ही गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है, 135 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं और इसके बांग्लादेश-म्यांमार तट की ओर बढ़ने की संभावना है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि आज सुबह 5:30 बजे, चक्रवाती तूफान मोचा बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में, पोर्ट ब्लेयर से लगभग 520 किमी पश्चिम में और बांग्लादेश के बंदरगाह कॉक्स बाजार से 1100 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में स्थित है।

म्यांमार और बांग्लादेश ने मोचा के खतरे को ध्यान में रखते हुए हजारों स्वयंसेवकों को तैनात कर दिया है और गुरुवार को निचले इलाकों से लोगों को हटने का आदेश दे दिया है।

14 मई 2023 की दोपहर के आसपास इसके एक अत्यंत प्रचंड चक्रवाती तूफान के रूप में मोचा सितवे Myanmar के करीब कॉक्स बाजारBangladesh और क्यौकप्यू Myanmar के बीच दक्षिण-पूर्व बांग्लादेश और उत्तरी म्यांमार के तटों को 150-160 किमी प्रति घंटे की अधिकतम निरंतर पवन गति एवं 175 किमी प्रति घंटे के वायु-झोकों के साथ पार करेगा।

भारत के मौसम विज्ञान कार्यालय के अनुसार, चक्रवात मोचा के बांग्लादेश-म्यांमार सीमा पर रविवार को दस्तक देने का अनुमान है, जहां 175 किलोमीटर तक की हवाएं चल रही हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD ने गुरुवार को एक बुलेटिन जारी कर भविष्यवाणी की है कि चक्रवात मोचा के मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर आधी रात तक एक भयंकर तूफान में तब्दील होने की उम्मीद है।

IMD द्वारा आज अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के लिए भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं केरल, ओडिशा और कर्नाटक में मध्यम बारिश चक्रवात मोचा के एक गंभीर तूफान के रूप में तेज हो गई है ।