Rae Bareli News: रायबरेली में पिछलों दिनों एक दलित युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी ना होने के चलते ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान भीम आर्मी कार्यकर्ता समेत सैंकड़ों लोग मौजूद रहे। हालांकि, पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। बाकी फरार चल रहे हैं।