लखनऊ. उत्तर प्रदेश में एक जनवरी, 2021 से सभी गाड़ियों के ड्राइवर्स के लिए अनिवार्य की गई फास्टैग की डेडलाइन को फिलहाल 15 फरवरी के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के फास्टैग व्यवस्था लागू करने के निर्णय से स्थानीय अधिकारी परेशानी में थे। ऐसा इसलिए क्योंकि टोल प्लाजा पर 40 प्रतिशत टैक्स अभी भी कैश में आता है। इसके अलावा, कैमरों और नेटवर्क की दिक्कतें भी कहीं न कहीं लगातार बनी रहती है, जिस कारण फास्टैग की स्कैनिंग सही से नहीं हो पा रही। ऐसे में पूरे सिस्टम को कैशलेस करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। इस समस्या के निस्तारण के लिए फास्टैग की डेडलाइन बढ़ाने के साथ ही हैंड हेल्ड मशीनें उपलब्ध कराई जा रही हैं।