4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP GIS-23 : राजनाथ सिंह बोले – UP में ब्रह्मोस ही नहीं आने वाले समय में बनेंगे सैटेलाइट

UP GIS-23 के पहले सत्र में डिफेंस कॉरिडोर को लेकर रक्षा मंत्री ने महत्वपूर्ण बातें बताई । कहा कि कला, संस्कृति, ज्ञान के मामले में वही समाज आगे होते हैं, जो सुरक्षित होते हैं।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Ritesh Singh

Feb 11, 2023

rajmath_11feb4.jpg

Defense Minister राजनाथ सिंह ने कहा कि यूपी में डिफेंस कॉरिडोर देश को रक्षा के मामले में पूरी तरह आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा प्रयास है। यहां पर आने वाले वक्त में सैटेलाइट भी बनेंगे।

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री योगी- ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में दिखेगी उत्तर प्रदेश के विकास की नई कहानी

उत्तर प्रदेश देश की अर्थव्यवस्था को बट्टा लगाता था: राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह ने UP GIS-23 के दौरान 'एडवांटेज उत्तर प्रदेश : डिफेंस कॉरिडोर' पर आधारित महत्वपूर्ण सत्र को संबोधित कर रहे थे। कहा कि जो UP कभी देश की अर्थव्यवस्था को बट्टा लगाता था, आज वही इस देश का ग्रोथ इंजन बन चुका है। हमारी रक्षा व्यवस्था का पूरी तरह भारतीयकरण तभी संभव है जब हम इक्यूपमेंट, पार्ट्स और मैन्युफैक्चरिंग में भी स्वदेशी तकनीक और सामान का प्रयोग करें।

यह भी पढ़ें: महिलाएं मस्जिदों में पढ़ सकती हैं नमाज, लेकिन पुरुषों की लाइन से रहेंगी दूर

डिफेंस कॉरिडोर देश की शक्ति का बैकबोन: रक्षा मंत्री

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यूपी में किसी भी ऊंचाई तक जाने का पूरा सामर्थ्य है। मैं इस प्रदेश की क्षमताओं से भली भांति परिचित हूं। आने वाले समय में यूपी का डिफेंस कॉरिडोर देश की सामरिक शक्ति का बैकबोन साबित होगा। आज यूपी में लॉ एंड ऑर्डर पर विशेष और उल्लेखनीय उपलब्धि मिली है। इंफ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी पर बहुत तेज गति से काम हुआ है। पहले यहां की व्यवस्था कैसी थी हम सब जानते हैं।

यह भी पढ़ें: यूपी में रोडवेज बसों का सफर होगा महंगा, जानिए कितना बढ़ा किराया

जल्द भारत आत्मनिर्भर होगा : राजनाथ सिंह

योगी सरकार ने आज यूपी को निवेश के लिए पूरी तरह से अनुकूल बना दिया है। यूपी डिफेंस के क्षेत्र में भारत सरकार के विजन को धरातल पर उतारने का कार्य करेगा। यह डिफेंस कॉरिडोर भारत के रक्षा क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने वाला और ऊंचाई प्रदान करने वाला रनवे साबित होगा। रक्षा मंत्री ने कहा कि किसी समाज और राष्ट्र की प्रगति के लिए सुरक्षा सबसे जरूरी चीज है। कला, संस्कृति, ज्ञान के मामले वही समाज आगे होते हैं जो सुरक्षित होते हैं। वह दिन दूर नहीं जब सुरक्षा के क्षेत्र में भारत पूरी तरह आत्मनिर्भर होगा।

यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव बोले - बीजेपी पिछड़ों दलितों का आरक्षण खत्म कर रही

रक्षा मंत्री के पहले सेशन में कई वरिष्ठों ने सुना

इस अवसर पर सीडीएस जनरल अनिल चौहान, रिटायर्ड एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया ने विचार व्यक्त किए। सत्र में यूपी ईडा के सीईओ अरविंद कुमार, पीटीसी इंडस्ट्रीज लि के एमडी सचिन अग्रवाल, रिटायर्ड एयर मार्शल डी सी कुमारिया, जेंसर ऐरोस्पेस के एमडी अरुणाकर मिश्र, आईआईटी टेक्नोपार्क के सीईओ जीएम कामथ, सिडनी यूनिवर्सिटी के सलवास्टोर बाबोन, रिटायर्ड कर्नल के वी कुबेर मौजूद रहे।