
लखनऊ. new covid mutation Deltacron उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है जहां एक ओर कोरोना वायरस संक्रमण के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के मामले बढ़ रहे हैं वहीं प्रदेश में तेजी से डेल्टा वैरीअंट से संक्रमित मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। इसी बीच डॉक्टरों ने कोरोना वायरस के नए वेरिएंट की पहचान की है। इस वेरिएंट को ‘डेल्टाक्रॉन’ नाम दिया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि डेल्टाक्रॉन वेरिएंट ओमिक्रॉन वेरिएंट का मिश्रण है।
सबसे तेज फैलने वाला वेरिएंट ओमिक्रॉन
विदेश में ओमिक्रॉन अब तक सबसे तेज फैलने वाला वेरिएंट है। इसी बीच नए वेरिएंट की पहचान के बाद डॉक्टर चिंता में हैं। हालांकि, इस वेरिएंट के प्रभाव को लेकर अभी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। माना जा रहा है कि ये वेरिएंट डेल्टा व ओमिक्रॉन दोनों वेरिएंट के प्रभाव को दर्शाता है। ऐसे में नया वेरिएंट मरीज को दोहरी मार देता है।
यूपी में लगातार बढ़ रहे केस
उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। हालांकि, अभी तक डेल्टा वैरीअंट के मामले अधिक हैं ओमिक्रॉन के मामले में वृद्धि हो रही है लेकिन यह वृद्धि डेल्टा वेरिएंट की अपेक्षा कम है। राहत की बात यह है की उत्तर प्रदेश में भले ही कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में इजाफा हो रहा हो लेकिन यूपी में डेथ रेट काफी कम है। बीते 24 घंटे में उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 6411 मामले दर्ज किए गए हैं। सिर्फ राजधानी लखनऊ में 876 कोरोना वायरस के केस मिले हैं बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस से 6 लोगों की मृत्यु हुई है। मेरठ में दो, लखीमपुर में एक, औरैया में एक, आगरा में एक, गोरखपुर में एक व्यक्ति की कोरोना वायरस संक्रमण से मृत्यु हुई है।
प्रयास व स्थिति
पूर्णा संक्रमण की रोकथाम के लिए जहां एक ओर वैक्सीनेशन किया जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर कोरोना संक्रमण के फैलने की रफ्तार को कम किया जाए इसके लिए शासन द्वारा निर्देश जारी किए गए थे बीते दिनों शासन ने निर्देश जारी करते हुए 1000 से अधिक कोरोनावायरस की जो वाले जिले में नाइट कर्फ्यू की अवधि को 2 घंटे बढ़ाने वाली स्कूलों को बंद करने के निर्देश जारी किए थे साथ ही इन जिलों में जिम स्विमिंग पूल भी बंद किए जाएंगे सरकार लगातार आम जनता से कोविड-19 करने के निर्देश दे रही है।
Updated on:
09 Jan 2022 12:48 pm
Published on:
09 Jan 2022 12:47 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
