
यूपी समेत उत्तर भारत में कोहरे का कहर जारी है। अब कोहरे का असर ट्रेन की रफ्तार और हवाई यात्रा पर भी दिखने लगा है। राजधानी समेत 30 से ज्यादा अपने निर्धारित समय से लेट चल रही हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, कोहरे की वजह से एक दर्जन से ज्यादा फ्लाइटों की उड़ान पर भी असर पड़ा है। इसकी वजह से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
लेट हुई राजधानी ट्रेनों की लिस्ट
12398 नई दिल्ली गया महाबोधि एक्सप्रेस 12 घंटे लेट
12314 नई दिल्ली सियालदह राजधानी एक्सप्रेस 11 घंटा लेट
12320 आगरा कोलकाता सुपरफ़ास्ट एक्सप्रेस 11 घंटा लेट
12302 नई दिल्ली हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस 11 घंटा लेट
22824 नई दिल्ली भुवनेश्वर राजधानी 11 घंटा लेट
12310 नई दिल्ली राजेंद्र नगर पटना तेजस राजधानी 10 घंटा लेट
12309 राजेंद्र नगर नई दिल्ली तेजस राजधानी 10 घंटा लेट
20407 रांची नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 10 घंटा लेट
22823 भुवनेश्वर नई दिल्ली राजधानी 8 घंटा लेट
20802 नई दिल्ली इस्लामपुर मगध एक्सप्रेस 6 घंटा लेट
13201 पटना लोकमान्य तिलक जनता एक्सप्रेस 6 घंटा लेट
लेट ट्रेन से बढ़ी यात्रियों की परेशानी
लखनऊ से गुजरने वाली 30 से ज्यादा ट्रेन अपने तय समय से कई घंटे लेट रहीं। लखनऊ-वाराणसी-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक पर गुरुवार को प्रतापगढ़ से मुंबई के बीच जो उद्योग नगरी ट्रेन चलती है वो रात के समय 2:33 बजे अपने तय समय से चार घंटा लेट यानी 6:58 बजे अमेठी पहुंची।
यह भी पढ़ें: रामलला के दर्शन के लिए चलेंगी 1000 स्पेशल ट्रेनें, ये रहेगा रूट मैप, जानें डिटेल्स
विमानों पर कोहरे का असर
कोहरे का असर ना सिर्फ ट्रेनों पर बल्कि फ्लाइट पर भी पड़ रहा है। इसी बीच लखनऊ से आने-जाने वाली 17 उड़ानें निरस्त की गई।
निरस्त विमानों की सूची
इंडिगो की सात विमान
अकाशा की दो विमान
स्पाइसजेट की एक विमान
एयर इंडिया एक्सप्रेस की तीन विमान, इनमें दिल्ली बैंगलोर और शारजाह रहे
अकाशा एयरलाइंस की मुंबई का एक विमान
स्पाइसजेट की दिल्ली का एक विमान
एयर इंडिया का विमान दिल्ली और बैंगलोर हुआ निरस्त
शारजाह भी निरस्त
Updated on:
29 Dec 2023 01:26 pm
Published on:
29 Dec 2023 01:23 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
