
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक हरदोई में आयोजित "स्कूल चलो अभियान 2023 और पुस्तक विरतरण कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान मीडिया के एक सवाल पर उन्होंने सपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की आत्मा सत्ता के लिए भड़क रही है।
ब्रजेश पाठक ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में यूपी में विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव में हम प्रदेश में 80 सीटें जीतेंगे। सपा को जनता ने नकार दिया है। उनको अबकी बार अच्छी तरह पता चल जाएगा कि उत्तर प्रदेश की जनता गुंडे और माफिया वाले लोगों को कभी स्वीकार नहीं करेगी।
बच्चों के लिए बांटे पुस्तक
ब्रजेश पाठक सण्डीला में स्कूल चलो अभियान और विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारम्भ किया है। उन्होंने बच्चो के लिए पुस्तक भी बांटे और लोगों को संबोधित किया। उन्होंने सभी बच्चो को स्कूल में नामांकन कराने का अपील की। बता दें कि सण्डीला के प्राथमिक विद्यालय तिलोइया कला में स्कूल चलो अभियान 2023 का उन्होंने अनावरण किया है। इस दौरान वहाँ पर कई लोग मौजूद रहे।
साफ-सफाई रखने की दिलाई शपथ
सण्डीला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर उपमुख्यमंत्री ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 2023 का भी अनावरण किया है। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में सभी को संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत साफ-सफाई रखने की शपथ दिलाया। कार्यक्रम में बीजेपी विधायक और कई नेता मौजूद थे।
Updated on:
01 Apr 2023 06:21 pm
Published on:
01 Apr 2023 06:07 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
