
बाइक रैली में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक उल्टा झंडा लहराते हुए।
UP News: उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो उल्टा तिरंगा लहराते हुए नजर आ रहे हैं। ब्रजेश पाठक का यह वीडियो 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक रैली के दौरान का है। इस रैली में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक उल्टा राष्ट्रध्वज को हाथ में लेकर काफिले के साथ चल रहे हैं। उनके अगल-बगल समर्थकों का काफिला चल रहा है।
वहीं, अब समाजवादी पार्टी ने भी इसे बड़ा मुद्दा बना लिया है। सपा ने अपने ट्विटर हैंडर पर ट्वीट करके डिप्टी सीएम पर निशाना साधा है। सपा ने ट्विटर पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की बाइक रैली का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि देश का अपमान करने में नंबर वन हैं भाजपाई, इनकी देशभक्ति केवल दिखावे की है।
यह भी पढ़ें: 18 देशों का सफर करके भारत लौटी वर्ल्ड कप 2023 की ट्रॉफी, ताजमहल में शूट हुआ प्रोमो
उल्टा राष्ट्रथध्वज पर नहीं पड़ी किसी की नजर
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक की उस बाइक रैली में सैकड़ों का संख्या में उनके समर्थक शामिल थे। इस दौरान उनके सुरक्षाकर्मी भी मौजूद थे, जोकि उनके साथ-साथ चल रहे थे। लेकिन ना तो उनके किसी समर्थक और ना ही किसी सुरक्षाकर्मी की ही इस पर नजर पड़ी। ब्रजेश पाठक उल्टा तिरंगा लहराते हुए बाइक रैली की।
डिप्टी सीएम का अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। विपक्षियां पार्टियां बाइक रैली की इस तस्वीर और वीडियो को शेयर करके ब्रजेश पाठक और भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साध रही हैं।
उल्टा झंडा लहराना है दंडनीय अपराध
वायरल हो रहे वीडियो में ब्रजेश पाठक द्वारा फहराए जा रहे राष्ट्रीय ध्वज में हरा रंग ऊपर और केसरिया रंग नीचे है, जबकि फ्लैग कोड 2002 के अनुसार केसरिया रंग ऊपर और हरा रंग नीचे होना चाहिए। इसी प्रकार यह प्रथम दृष्टया राष्ट्रगौरव अपमान निवारण अधिनियम 1971 की धारा 2 के अनुसार दंडनीय अपराध है। अत: इस प्रकरण में एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए।
Updated on:
16 Aug 2023 07:57 pm
Published on:
16 Aug 2023 07:56 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
