
Deputy CM Brajesh Pathak will talk to patient every day
उत्तर प्रदेश की नई कार्यकारिणी अपने विभाग को बेहतर बनाने में लगी हुई है। इसी के तहत उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने स्वास्थ्य सेवाओं की और बेहतरी के लिए एक नई पहल शुरू की है। बुधवार को उप मुख्यमंत्री ने 'स्वास्थ्य आपका संकल्प सरकार का' मिशन चलाने का एलान किया है। इसके अंतर्गत अब खुद डिप्टी सीएम बृजेश पाठक अस्पतालों में भर्ती मरीजों व उनके तीमारदारों से फोन पर सीधे बात कर इलाज के बारे में जानकारी लेंगे।
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बुधवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रदेश के अस्पतालों में प्रतिदिन 3 लाख रोगी ओपीडी में आते हैं और तमाम मरीज भर्ती होते हैं। अब सभी का डाटा मोबाइल नंबर सहित ऑनलाइन होगा हर दिन किसी न किसी मरीज से बात कर जानकारी ली जाएगी। स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग के महानिदेशक से मरीजों का रोज का ब्यौरा मांगा गया है। प्रदेश के पांच जिलों के कुछ मरीजों से फोन पर इलाज का फीड बैक लिया जाएगा। इन मरीजों का चयन रैंडम होगा। इसकी जानकारी पहले से नहीं दी जाएगी।
बेहतर इलाज में नहीं होगी कोई कसर
दरअसल इस अभियान के पीछे उप मुख्यमंत्री का यह उद्देश्य है कि किसी भी मरीज के साथ लापरवाही नहीं बरती जाए। उन्होंने कहा कि हर रोज मरीजों से बात करूंगा। इससे कमियों का आसानी से पता लगाया जा सकेगा। शिकायतों को दूर करने के प्रयास किए जाएंगे। शिकायत व सुझाव के आधार पर जरूरी सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे। इससे स्वास्थ्य के ढांचे में सुधार होगा। औचक निरीक्षण से हो रहे सुधार के बाद उन्होंने ये फैसला लिया।
पहले से अब हुआ है सुधार
डिप्टी सीएम का कहनाहै कि डॉक्टर व कर्मचारियों के काम के तरीके में काफी सुधार देखने को मिल रहा है। राजधानी लखनऊ में लोहिया, केजीएमयू, सिविल व प्रदेश के कई अस्पतालों का दौरा करने के बाद मरीजों से इलाज के इंतजामों के बारे में जानकारी हासिल हुई है। सभी ने डॉक्टर व कर्मचारियों की मेहनत की तारीफ की है। यदि शिकायत मिलती है तो सीधे कार्रवाई की जाएगी। डिप्टी सीएम ने कहा कि हर दिन किसी न किसी मरीज से बात होगी।
Updated on:
22 Jun 2022 05:54 pm
Published on:
22 Jun 2022 05:35 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
