28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस पूर्व सांसद दिव्या स्पंदना के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज, पीएम मोदी के खिलाफ किया था भड़काऊ ट्वीट

अक्सर सोशल मीडिया पर अपने ट्वीट्स को लेकर चर्चा में रहने वाली कांग्रेस की पूर्व सांसद और कांग्रेस सोशल मीडिया सेल की संयोजक के खिलाफ यूपी पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 26 Sep 2018, 4:15 PM IST

Divya Spandana

Divya Spandana

लखनऊ. अक्सर सोशल मीडिया पर अपने ट्वीट्स को लेकर चर्चा में रहने वाली कांग्रेस की पूर्व सांसद और कांग्रेस सोशल मीडिया सेल की संयोजक दिव्या स्पंदना के खिलाफ लखनऊ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। दिव्या ने सोमवार को राफेल डील को लेकर पीएम मोदी की एक भड़काऊ तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जिसकी लोग काफी आलोचना कर रहे हैैं। इसी को लेकर लखनऊ के गोमती नगर थाने में एक अधिवक्ता ने दिव्या के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज कराया है।

गोमती नगर थान में दर्ज हुआ मामला-

मंगलवार को साउथ ऐक्ट्रेस दिव्या स्पंदना के खिलाफ राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर थाने में देशद्रोह के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। क्षेत्राधिकारी चक्रेश मिश्रा का कहना है कि विवेकखंड निवासी अधिवक्ता सैय्यद रिजवान अहमद की तहरीर पर मंगलवार को दिव्या के खिलाफ गोमतीनगर पुलिस स्‍टेशन में आईटी ऐक्‍ट की धारा 67 और आईपीसी की धारा 124A (राजद्रोह) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

"ट्वीट से पीएम के प्रति देशवासियों में घृणा पैदा करने की हो रही कोशिश"-

इस मामले में अधिवक्ता सैय्यद रिजवान अहमद की तहरीर के मुताबिक नई दिल्ली की निवासी दिव्या ने सोमवार दोपहर पीएम मोदी की फोटो पोस्ट करते हुए आपत्तिजनक ट्वीट किया था। इस पोस्ट पर कई लोगों ने प्रतिक्रिया देते हुए इसकी कड़ी निंदा की है। उन्होंने आगे कहा कि इस ट्वीट से पीएम व भारत सरकार के प्रति देशवासियों में घृणा व अवमानना की भावना पैदा करने की कोशिश की गई है।

लगातार हो रहा रीट्वीट-

इन दिनों विपक्ष में खासतौर पर कांग्रेस पीएम मोदी पर राफेल डील को लेकर लगातार हमलावर है। इसी के चलते दिव्या द्वारा किए गए ट्वीट से सोशल मीडिया में घमासान मच हुआ है। उनके इस ट्वीट को अब तक 3700 से ज्‍यादा लोग रिट्वीट कर चुके हैं। वहीं 12,000 लोग लाइक चुके हैं। करीब 6000 से ऊपर लोग इस पर कमेंट कर चुके हैं। वहीं भाजपा नेताओं ने इसकी कड़ी आलोचना की है।

पहले भी कर चुकी हैं रिट्वीट-

इससे पहले भी दिव्या ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए उनका एक पुराना वीडियो शेयर किया था जिसके जरिए उनकी शिक्षा पर सवाल खड़े उठाए गए थे। कांग्रेस सोशल मीडिया सेल के हेड को उस दौरान भी ट्विटर पर ट्रोल होना पड़ा था। उनकी पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कुछ लोगों ने उस वीडियो को ही आधा अधूरा व फर्जी बताया था।

साउथ फिल्म इंडस्ट्री से किया राजनीति का रुख-

आपको बता दें कि दिव्य स्पंदन साउथ की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं। 2003 में उन्होंने अपना एक्टिंग डेब्यू किया और उसके बाद कई सफल फिल्मों में काम किया। उन्हें रम्या के नाम से भी जाना जाता है। 2012 में मां की कांग्रेस से नजदीकी के कारण दिव्य कांग्रेस में शामिल हुई। राहुल गांधी ने उन्हें सोशल मीडिया की जिम्मेदारी दी। 2013 में कर्नाटक की मंड्या सीट पर हुए लोकसभा उपचुनाव में जीत हासिल कर वह सांसद बनीं हालांकि अगले ही साल में हुए लोकसभा चुनाव में हार गईं।