30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Nikay Chunav 2023: यूपी निकाय चुनाव की आरक्षण लिस्ट, जानें आपके जिलें की कौन सी सीट किस वर्ग के लिए है आरक्षित

UP Nikay Chunav Reservation List 2023: यूपी में नगर निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है। यूपी सरकार ने नगर निकाय चुनाव को लेकर आरक्षण सूची जारी कर दिया था। आइए जानते हैं कि कौन सी सीट किस वर्ग के लिए आरक्षित और कौन सी सीट अनारक्षित है।

3 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Anand Shukla

Apr 10, 2023

nagar_nigam_1.jpg

यूपी में निकाय चुनाव दो चरणों में होगा।

राज्य चुनाव आयोग ने कल यानी रविवार को निकाय चुनाव की घोषणा कर दी है। चुनाव की घोषणा होने के बाद सभी राजनीतिक दल अपने उम्मीदवारों पर मंथन करना शुरु कर दी है। मार्च में यूपी सरकार ने दोबारा से आरक्षण लिस्ट को जारी कर दिया था। नई आरक्षण सूची जारी ने कई लोगों के उम्मीदों पर पानी फेर दिया तो वहीं कईयों की किस्मत खुल गई।

यूपी में होने वाले नगर निकाय चुनाव के लिए नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों में आरक्षण की अंतिम सूची जारी हो चुकी है। आरक्षण सूची के मुताबिक, महिलाओं के लिए कुल 288, ओबीसी को कुल 205, एससी की कुल 110, एसटी को कुल 02 सीटें आरक्षित की गई है। यूपी की 17 नगर निगमों में से आठ सीटें आरक्षित रखी गई हैं। जबकि 9 सामान्य हैं। 199 नगर पालिकाओं का भी आरक्षण जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें: मायावती ने शाइस्ता परवीन की टिकट काट दिया लेकिन पार्टी की सदस्यता बरकरार, इसके पीछे की क्या है रणनीति

आइए जानते हैं कि कौन सी सीट किसके वर्ग के लिए आरक्षित हुई है और कौन सी सीट अनारक्षित है। नीचे देखें पूरी आरक्षण लिस्ट

17 नगर निगम में दो सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित की गई हैं। जबकि पिछड़ा वर्ग के लिए चार सीटें आरक्षित रहेंगी। महिला के लिए तीन और बाकी के लिए आठ सीटें अनारक्षित की गई हैं।









































































नगर निगमआरक्षण श्रेणी
झांसी नगर निगमअनुसूचित जाति
मथुरा वृंदावन नगर निगमअन्य पिछड़ा वर्ग महिला
अलीगढ़ नगर निगमअन्य पिछड़ा वर्ग महिला
मेरठ नगर निगमअन्य पिछड़ा वर्ग
प्रयागराज नगर निगमअन्य पिछड़ा वर्ग
अयोध्या नगर निगममहिला
सहारनपुर नगर निगममहिला
मुरादाबाद नगर निगममहिला
फिरोजाबाद नगर निगमअनारक्षित
गाजियाबाद नगर निगमअनारक्षित
लखनऊ नगर निगमअनारक्षित
कानपुर नगर निगमअनारक्षित
गोरखपुर नगर निगमअनारक्षित
वाराणसी नगर निगमअनारक्षित
बरेली नगर निगमअनारक्षित
शाहजहांपुर नगर निगमअनारक्षित