
WPL 2023: महिला प्रीमियर लीग यानी WPL को लेकर फैंस के बीच काफी क्रेज है। अपने पहले ही सीजन में यह लीग दुनियाभर में सुपरहिट हो गई है। इस लीग में यूपी वॉरियर्स की टीम ने भी हिस्सा लिया है। महिला टी20 वर्ल्ड कप खेल रहीं देविका वैद्य को यूपी वॉरियर्स ने 1 करोड़ 40 लाख रुपये देकर अपने साथ जोड़ा है।
उनका बेस प्राइस 40 लाख रुपये थे। यानी उन्हें बेस प्राइस से करीब 3 गुना ज्यादा कीमत में खरीदा गया है। इस तरह वो उन खिलाड़ियों में शामिल हो गईं, जिन्हें ऑक्शन में 1 करोड़ से अधिक की रकम मिली है। तो आइए जानते हैं देविका के इस मुकाम तक पहुंचने की संघर्ष भरी कहानी।
महाराष्ट्र के पुणे में हुआ था देविका का जन्म
देविका वैद्य का जन्म 13 अगस्त 1997 को महाराष्ट्र के पुणे में हुआ था। वह एक खेल-प्रेमी परिवार में पली-बढ़ी, जिसके वजह से बहुत ही छोटी उम्र से ही देविका को क्रिकेट में रुचि हो गई। देविका ने जल्दी ही घरेलू क्रिकेट में अपना नाम बनाया और अपने राज्य की टीम के लिए भी चुनी ली गईं। देविका के कड़ी मेहनत का परिणाम तब मिला, जब 30 नवम्बर 2014 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय विमेंस टीम के लिए अपना डेब्यू किया।
17 साल की उम्र में की थीं डेब्यू
देविका के निजी जिंदगी को देखें तो 2017 तक सब कुछ ठीक था। 17 साल की उम्र में ही उन्हें भारत के लिए टी20 मैच खेलने का मौका मिल गया था। विश्व कप क्वालीफायर्स में वह गेंद और बल्ले के साथ बढ़िया प्रदर्शन भी कर रही थीं। इसके बाद कंधे की चोट ने उन्हें काफी परेशान किया। चोट के कारण 50 ओवर के विश्व कप के लिए देविका का चयन नहीं हो सका। इसके बाद फिर से जब वह भारतीय टीम में वापसी करने वाली थीं तो डेंगू हो गया। 2018 में ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए देविका को इंडिया ए टीम का कप्तान बनाया गया, लेकिन चिकनगुनिया होने के कारण एक बार फिर से टीम से बाहर होना पड़ा।
क्रिकेट छोड़ने का बना लिया था मन
एक वक्त ऐसा भी आया जब देविका वैद्य ने क्रिकेट से अलग होने तक का फैसला ले लिया था। इस दौरान उन्होंने अपनी मां को भी खोया। चोट और दूसरी वजहों से 2017 से 2020 के बीच हुए 3 वर्ल्ड कप नहीं खेल पाईं। लेकिन परिवार के सपोर्ट के दम पर वापसी की और महाराष्ट्र की तरफ से घरेलू क्रिकेट में बेहतर प्रदर्शन जारी रखा। इसका नतीजा यह रहा कि 17 साल में इंटरनेशनल डेब्यू करने वालीं देविका की 25 की उम्र में भारतीय टीम में वापसी हुई और वर्ल्ड कप की टीम में भी चुनी गईं।
8 साल बाद टी20 टीम में वापसी
देविका ने भारत के लिए टी20 डेब्यू 2014 में किया था, लेकिन दूसरा टी20 खेलने के लिए पूरे 8 साल इंतजार करना पड़ा। देविका ने भारत के लिए दूसरा टी20 डेब्यू दिसंबर 2022 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। उन्हें इन सालों में सिर्फ 11 ही मुकाबले खेलने का मौका मिला। देविका फिलहाल, दक्षिण अफ्रीका में खेले जा रहे महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का हिस्सा हैं।
Published on:
18 Mar 2023 10:47 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
