
DGP UP, Vijay Kumar
DGP UP: पुलिस विभाग के दफ्तरों थाने और कोतवाली में जनसुनवाई नहीं करने को लेकर यूपी पुलिस महानिदेशक विजय कुमार ने नाराजगी जताई है। बता दें कि पीड़ितों के मुख्यालय आकर शिकायत करने के बढ़ते मामले को लेकर डीजीपी विजय कुमार ने गंभीरता से लिया है। तो वहीं पुलिस महानिदेशक ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कानून व्यवस्था की समीक्षा भी की है। जहां उन्होंने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को नियमित रूप से संवेदनशील अपराधों की रोकथाम को लेकर भी निर्देश दिए हैं।
डीजीपी ने पुलिस अफसरों को दिए निर्देश
यूपी पुलिस महानिदेशक विजय कुमार ने पुलिस विभाग के दफ्तरों थाने और कोतवाली में जन सुनवाई के लिए सुबह 10 बजे से 12 बजे तक के निर्धारित समय में अनिवार्य रुप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। तो वहीं डीजीपी ने लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही के भी निर्देश दिए हैं।
जनसुनवाई में अनुपस्थित रहने की सूचना दें पुलिस अधिकारी
पुलिस महानिदेशक विजय कुमार ने कहा कि कानून व्यवस्था संबंधी अवकाश पर होने या समाधान दिवस संपूर्ण समाधान दिवस जैसे विशेष परिस्थितियों में जनसुनवाई में अनुपस्थित रहने की सूचना वरिष्ठ अफसरों को देने के निर्देश दिए हैं।
Published on:
24 Jun 2023, 5:57 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.