24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Dhanteras 2018 : इस विधि से करें धनवंतरि की पूजा, कभी नहीं होगी धन की कमी

इसी कारण से भगवान धनवन्तरी को औषधि का जनक भी कहा जाता है।

2 min read
Google source verification
dhanteras

Dhanteras 2018 : इस विधि से करें धनवंतरि की पूजा, कभी नहीं होगी धन की कमी

लखनऊ. धनतेरस पर पूजा का विशेष महत्व है। भगवान धनवंतरि और धन के देवता कुबेर को प्रसन्न करने वाले के पास कभी धन की कमी नहीं होती। अगर आप विधि-विधान से धनतेरस पर पूजा करें तो आपको धन की कभी कमी नहीं होगी। धनतेरस के दिन सोने-चांदी के बर्तन खरीदना भी शुभ माना जाता है। इस दिन धातु खरीदना भी बेहद शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि भगवान धन्वंतरि की पूजा करने से किस्मत चमक जाती है।

औषधि का जनक भी कहा जाता है

आज धनतेरस है। बाजार में रौकन देखते ही बन रही है। धनतेरस के दिन खरीदारी शुभ माना जाता है। धनतेरस पर पूजा का भी विशेष महत्व है। धनतेरस के दिन धन और आरोग्य के लिए भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। धन के देवता कुबेर की पूजा की जाती है। कहा जाता है कि इसी दिन भगवान धनवन्तरी का जन्म हुआ था, जो कि समुद्र मंथन के दौरान अपने साथ अमृत का कलश और आयुर्वेद लेकर प्रकट हुए थे और इसी कारण से भगवान धनवन्तरी को औषधि का जनक भी कहा जाता है। धनतेरस इस बार 5 नवंबर सोमवार को है।

धनतेरस के दिन सोने-चांदी के बर्तन खरीदना भी शुभ माना जाता है। इस दिन धातु खरीदना भी बेहद शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि भगवान धन्वंतरि की पूजा करने से किस्मत चमक जाती है।

कैसे करें पूजा

-घर में जहां आप पूजा करते है, उस स्थान पर सबसे पहले मिट्टी का हाथी और धन्वंतरि भगवानजी की फोटो स्थापित करें।
-उसके बाद चांदी या तांबे की आचमनी से जल का आचमन करें।
-सबसे पहले भगवान गणेश का ध्यान और पूजन करें।
-उसके बाद अपने हाथ में अक्षत-पुष्प लेकर भगवान धन्वंतरि का ध्यान करें।

पूजा के समय इस मंत्र का करें जप
देवान कृशान सुरसंघनि पीडितांगान, दृष्ट्वा दयालुर मृतं विपरीतु काम:
पायोधि मंथन विधौ प्रकटौ भवधो, धन्वन्तरि: स भगवानवतात सदा न: धन्वन्तरि देवाय नम: ध्यानार्थे अक्षत पुष्पाणि समर्पयामि