
सपा सांसद डिंपल यादव ने मोदी सरकार से कई अहम सवाल पूछे। वह लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बोल रहीं थी। डिंपल ने कहा, "सरकार को अदानी समूह पर आई हिंडनबर्ग की रिपोर्ट का जवाब देना होगा। भाजपा सरकार में किसान मायूस हैं। अग्निवीर योजना से युवाओं को हतोत्साहित किया जा रहा है। भाजपा ने नमामि गंगे योजना चलाई, लेकिन गंगा का पानी आज भी शुद्घ नहीं हुआ।"
उन्होंने आगे कहा, "जहां देश की विविधता और एकता मजबूत करने की बात कही गई है। हम सभी सांसद इस बात से सहमत हैं। कहा कि लगभग एक दशक से जिस विश्वास से लोगों ने दो बार एक स्थिर सरकार चुनी है। जहां कालाधन लाने की बात कही गई है। वहीं आज हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को लेकर केंद्र सरकार चुप है।"
हिंडनबर्ग की रिपोर्ट की सच्चाई बताए केंद्र सरकार
सरकार देश के प्रति प्रतिबद्घ है। उसे जवाब देना होगा कि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में क्या सच्चाई है। जो किसान पहले भाजपा को आशा के साथ देखता था। वह अब निराश हो चुका है। यह कैसा अमृतकाल है। जहां युवाओं के पास नौकरियां नहीं हैं। एनसीआरबी की रिपोर्ट में यौन उत्पीड़न और शोषण के मामले बढ़े हैं। खासकर यूपी में मामले ज्यादा बढ़ रहे हैं।"
डिंपल यादव ने कहा, "महंगाई बढ़ी है। पेट्रोल, डीजल, दूध महंगा हो गया। स्वास्थ्य सेवा का बुरा हाल है। प्रचार में सरकार ज्यादा धन खर्च कर रही है। छोटे उद्योग बंदी की कगार पर हैं। वहीं कुछ पूंजीपति लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं। जीएसटी के नाम पर छोटे व्यापारी परेशान किए जा रहे हैं। इन्वेस्टमेंट के नाम धोखा हो रहा है। जहां रोजगार नहीं, वहां से गरीबी कैसे हटेगी। नियुक्तियों को लेकर सबसे ज्यादा भाजपा सरकार में भेदभाव हुआ है।"
Published on:
09 Feb 2023 10:35 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
