5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डिंपल यादव की सादगी की तस्वीरें: अखिलेश को केक खिलाते और बच्चों संग बागबानी में पानी देते

मैनपुरी से सपा सांसद डिंपल यादव आज अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं। डिंपल यादव का जन्म पुणे में 15 जनवरी 1978 को हुआ था। उनके पिता कर्नल हैं। उनके पिता की पोस्टिंग अलग-अलग जगहों पर रहती थी। जिस साल डिंपल का जन्म हुआ, उस समय उनके पिता की पोस्टिंग पुणे में थी।

3 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Priyanka Dagar

Jan 15, 2023

pic1.jpg

मैनपुरी से सपा सांसद डिंपल यादव आज अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं। डिंपल यादव का जन्म पुणे में 15 जनवरी 1978 को हुआ था। उनके पिता कर्नल हैं। उनके पिता की पोस्टिंग अलग-अलग जगहों पर रहती थी। जिस साल डिंपल का जन्म हुआ, उस समय उनके पिता की पोस्टिंग पुणे में थी।

pic3.jpg

अखिलेश और डिंपल की पहली मुलाकात साल 1995 में एक कॉमन फ्रेंड के घर हुई थी। तब अखिलेश 21 साल के थे और डिंपल 17 की। उस समय अखिलेश इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे और डिंपल स्कूल में थी।

pic2.jpg

डिंपल जब पहली बार अखिलेश से मिली थी तब वह नहीं जानती थी कि अखिलेश इतने बड़े पॉलिटिशियन मुलायम सिंह यादव के बेटे हैं। पहली मुलाकात के बाद ही अखिलेश और डिंपल दोस्त बन गए और दोस्ती प्यार में बदल गई।

pic5.jpg

1996 में अखिलेश यादव अपनी आगे की पढा़ई के लिए विदेश चले गए। लेकिन लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप को कैसे चलाया जाता है, ये दोनों जानते थे। दोनों कभी कार्ड भेजकर तो कभी फोन के जरिए एक-दूसरे से जुड़े रहे।

pic7.jpg

मुलायम सिंह यादव अखिलेश की शादी लालू यादव की बेटी से कराना चाहते थे। लेकिन अखिलेश, डिंपल से शादी का वादा कर चुके थे। ऐसे में उन्होंने किसी तरह से मुलायम को मनाया। 24 नवंबर 1999 को दोनों ने लखनऊ में शादी कर ली।

pic10.jpg

pic4.jpg

डिंपल ने उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े सियासी कुनबे की बहू बनने के बाद भी राजनीति में आने की जल्दी नहीं की। एक दशक तक उन्होंने राजनीति से दूरी बनाए रखी। उन्होंने राजनीति में एंट्री 2009 में की।

pic6.jpg

2009 में अखिलेश यादव फिरोजाबाद और कन्नौज से लोकसभा जीते तो फिरोजाबाद सीट उन्होंने छोड़ दी। फिरोजाबाद सीट खाली हुई तो सपा ने डिंपल को मैदान में उतार दिया। हालांकि डिंपल वह चुनाव हार गईं।

pic8.jpg

बीते साल मैनपुरी लोकसभा सीट मुलायम के निधन के चलते खाली हुई थी। डिंपल यादव ने 2022 में मैनपुरी चुनाव जीत लिया। डिंपल करीब 3 लाख से वोटों से मैनपुरी का चुनाव जीत सांसद बनी हैं।