
Dinesh Sharma BJP Candidate: भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता डॉ. दिनेश शर्मा को भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवार घोषित कर दिया गया है। राज्यसभा उप चुनाव को लेकर उम्मीदवार के नाम पर पिछले कई दिनों मंथन चल रहा था और अंततः केंद्रीय चुनाव समिति की ओर से डॉ. दिनेश शर्मा के नाम पर मुहर लगा दी गई है।
दरअसल, भाजपा नेता हरिद्वार दुबे के निधन के कारण राज्यसभा की एक सीट खाली हुई है। वे 72 साल के थे। 26 जून को दिल्ली स्थित आवास पर उनका निधन हो गया था। इसी खली सीट पर उपचुनाव करने की तयारी की जा रही है।
योगी आदित्यनाथ सरकार के पहले कार्यकाल में डॉ. दिनेश शर्मा को डिप्टी सीएम बनाकर भाजपा ने ब्राह्मणों के शुभचिंतक होने संदेश दिया था। इस तरह पहले भी लखनऊ के मेयर से लेकर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री तक का सफर तय डॉ शर्मा ने तय किया है।
खाली सीट के लिए हो रहा है उप चुनाव
बता दें कि यूपी राज्यसभा की एक सीट अभी खाली है जिसपर चुनाव की घोषणा हुई है। इसी सीट के लिए डॉ दीनेश शर्मा का नाम आगे बढ़ाया गया है और इसके साथ ही राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। दिनेश शर्मा को लोकसभा चुनाव से पहले राज्यसभा भेजना पार्टी की बड़ी रणनीति समझी जा रही है।
15 सितंबर को होना है उपचुनाव
चुनाव आयोग की ओर से 15 सितंबर को उप चुनाव कराने का ऐलान किया गया है। चुनाव आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के तहत 5 सितंबर तक इस सीट के नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे उसके बाद 6 सितंबर को नामांकन की जांच होगी और 8 सितंबर तक नाम वापस लिए जाएंगे।
15 सितंबर को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक वोट डाले जाएंगे और शाम 5 बजे वोटों की गिनती होने के बाद परिणाम जारी कर दिया जाएगा।
Published on:
03 Sept 2023 04:49 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
