8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कतकी मेले की आड़ में छोटे दुकानदारों से वसूली कर रहा जिला प्रशासन

राज्यपाल रामनाईक, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से से मिलकर शिकायत करेंगीं महंत देव्या गिरि।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sudhir Kumar

•

Updated: 30 Oct 2016, 9:11 AM IST

Mahant Devya giri

Mahant Devya giri

लखनऊ. मनकामेश्वर मठ मंदिर की महंत देव्या गिरि महाराज ने कहा है कि कतकी मेले की आड़ में छोटे दुकानदारों से वसूली की जाती है। लाखों रुपए की बंटरबांट के लिए जिला प्रशासन, पुलिस, सिंचाई विभाग, नगर निगम के अफसर मेले को घने इलाके में लगवा रहे हैं। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से तुरंत ही अनुमति जारी कर दी गई है।

महंत ने जिला प्रशासन की ओर से नवींउल्लाह रोड पर कतकी मेला लगाए जाने की अनुमति का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि वह राज्यपाल रामनाईक, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से जिला प्रशासन के अफसरों की शिकायत करेंगी। घोर निंदा करते हुए कहा कि जिला प्रशासन के इस कृत्य का सार्वजनिक रूप से विरोध किया जाएगा। वहां पर गरीब दुकानदारों से मोटी रकम वसूली जाती है।

खुद दुकानदारों ने उनसे यह शिकायत की है। नवींउल्लाह रोड पर मेला लगने से वहां भीषण जाम लगता है। केजीएमयू व निजी अस्पताल में आने वाले मरीज जाम में फंसते हैं। एंबुलेंस निकलने में दिक्कत होती है। जाम में फंसकर मरीजों की मौत तक हो जाती है। जबकि मेला मनकामेश्वर उपवन घाट वाले खुले स्थान पर लगाने से जाम की दिक्कत न होती।