22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Diwali 2019 – इस बार बना अनोखा संयोग, इस तरीके की पूजा से आएगा ढेर सारा पैसा

आज 3 ग्रहों का बना संयोग, इस नक्षत्र में करें मां लक्ष्मी की पूजा आपके पास स्थिर रहेंगी मां लक्ष्मी, पढ़ें पूजा विधि और मंत्र      

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Ruchi Sharma

Oct 27, 2019

Diwali 2019 - इस बार बना अनोखा संयोग, इस तरीके की पूजा से आएगा ढेर सारा पैसा

Diwali 2019 - इस बार बना अनोखा संयोग, इस तरीके की पूजा से आएगा ढेर सारा पैसा

लखनऊ. आज रविवार शुभ दिवाली 2019 का त्योहार है। पूरे देश में दिवाली (Diwali 2019) के त्योहार को धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस बार कई संयोग दिवाली के त्योहार को खास बना रहा है। राजधानी के गोमती नगर में रहने वाले पंडित दीपक मिश्रा बताते है कि ये दिवाली काफी मायनों में शुभ मानी जा रही है। काफी अच्छे संयोग बन रहे है। गुरु और सूर्य के साथ चंद्रमा का के प्रभाव से दीपावली जगमग होगी। आठ नवबंर 2007 के बाद दीपावली पर चुतुर्दशी और अमावस्या का का मेल बन रहा है। जिसमें पूजन से भौतिक सुख समृद्धि मिलती है।


उन्होंने बताया कि दीपावली पर चतुर्दशी एवं अमावस्या दोनों तिथि मौजूद होने से युग्म योग का भाव बन रहा है। इस बार दीपावली पर 27 अक्टूबर रविवार को सुबह चतुर्दशी और संध्या में अमावस्या तिथि रहेगी। इस दिन गुरु वृश्चिक राशि में तथा सूर्य व चंद्र तुला राशि विद्यमान होंगे। बारह वर्ष पूर्व 08 नवंबर 2007 को भी ऐसा ही योग बना था। उस समय भी शनि तथा केतु की युति थी, लेकिन ये ग्रह सिंह राशि में स्थित थे। 23 अक्टूबर 1995 को भी गुरु वृश्चिक राशि में था और तब भी चतुर्दशी युक्त अमावस्या तिथि पर दीपोत्सव का पर्व मनाया गया था।

दिवाली काा शुभ समय

दिवाली लक्ष्मी पूजा रविवार, अक्टूबर 27, 2019 पर
पूजा मुहूर्त – 06:43 पी एम से 08:15 पी एम
अवधि – 01 घण्टा 32 मिनट्स
प्रदोष काल – 05:41 पी एम से 08:15 पी एम
वृषभ काल – 06:43 पी एम से 08:39 पी एम
अमावस्या तिथि प्रारम्भ – अक्टूबर 27, 2019 को 12:23 पी एम बजे
अमावस्या तिथि समाप्त – अक्टूबर 28, 2019 को 09:08 ए एम बजे