चमोली में आबकारी अधिकारी पर सख्त कार्रवाई से आबकारी अधिकारी एसोसिएशन गुस्से में है। चमोली प्रकरण पर आबकारी अधिकारी और कर्मचारियों ने तीन अप्रैल को मुख्यालय में बैठक बुलाई है। आबकारी अधिकारी एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष नाथूराम जोशी के मुताबिक डीएम ने जिला आबकारी अधिकारी के साथ अमर्यादित व्यवहार किया, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही इस प्रकरण में आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।