
Post Office
लखनऊ. उत्तर प्रदेश में अगर आप पोस्ट ऑफिस (Post Office) के साथ मिलकर हर महीने अच्छी कमाई करना चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी (Post Office Franchise) लेकर अपना पोस्टल बिजनेस शुरू कर सकते हैं। इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको सिर्फ 5,000 रुपए खर्च करने होंगे। इस समय यूपी समेत देश में लगभग 1.55 लाख पोस्ट ऑफिस हैं, लेकिन इसके बाद भी पोस्ट ऑफिस की हर जगह पहुंच नहीं बन पाई है। अपनी पहुंच को सभी जगह पहुंचाने के लिए पोस्ट ऑफिस फ्रेंचाइजी देता है। विभाग अपने नेटवर्क का तेजी से विस्तार कर रहा है, जिसका आप फायदा उठा सकते हैं। अगर आप अच्छी कमाई वाला काम करना चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी के माध्यम से यह किया जा सकता है।
पोस्ट ऑफिस दो तरह की फ्रेंचाइजी देता है। पहली आउटलेट फ्रेंचाइजी है और दूसरी पोस्टल एजेंट्स फ्रेंचाइजी है। आप इन दोनों में से कोई भी फ्रेंचाइजी ले सकते हैं। देशभर में कई ऐसी जगह हैं, जहां पोस्ट ऑफिस खोलने की जरूरत तो है, लेकिन वहां पोस्ट ऑफिस खोला नहीं जा सकता, इसलिए वहां सुविधाएं पहुंचाने के लिए फ्रेंचाइजी आउटलेट खोला जाता है। इसके अलावा ऐसे एजेंट्स जो शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पोस्टल स्टैम्प्स और स्टेशनरी घर-घर पहुंचाते हैं। इसको पोस्टल एजेंट्स फ्रेंचाइजी के नाम से जाना जाता है।
ऐसे ले सकते हैं पोस्टल फ्रेंचाइजी
पोस्टल फ्रेंचाइजी लेने वाले व्यक्ति की आयु 18 साल से ज्यादा होनी चाहिए। कोई भी भारतीय नागरिक पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी ले सकता है। फ्रेंचाइजी लेने वाले व्यक्ति के पास किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से 8वीं पास का सर्टिफिकेट होना जरूरी है। फ्रेंचाइजी का आवेदन करने के लिए सबसे पहले फॉर्म भरकर सब्मिट करना होगा। सेलेक्शन होने पर इंडिया पोस्ट के साथ एक एमओयू साइन करना होगा। अगर आप पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी लेना चाहते हैं, तो आपको इसके लिए 5000 रुपए का सिक्योरिटी डिपॉजिट देना होता है। फ्रेंचाइजी मिलने के बाद आपको आपके काम के हिसाब से एक निश्चित कमीशन दिया जाता है। यह हजारों रुपए महीने का हो सकता है।
पोस्टल एजेंट बनकर घर-घर पहुंचा सकते हैं सुविधाएं
ग्राहकों को पोस्ट ऑफिस से मिलने वाली सुविधाएं जैसे- स्टाम्प, स्पीड पोस्ट, आर्टिकल्स, स्टेशनरी, मनी ऑर्डर की बुकिंग के लिए आपको अपनी तरफ से सुविधाएं मुहैया करानी होती हैं। ये सुविधाएं ग्राहकों को पोस्टल एजेंट्स बनकर घर-घर भी पहुंचाई जा सकती हैं। पोस्ट ऑफिस की फ्रैंचाइजी के लिए आपको आवेदन करना होगा। आवेदन करने के लिए आप (https://www.indiapost.gov.in/VAS/DOP_PDFFiles/Franchise.pdf) इस ऑफिशियल लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। यहां से आप फॉर्म डाउनलोड करके फ्रेंचाइजी के लिए आवेदन कर सकते हैं। बता दें जिन भी लोगों को चुना जाएगा उनको पोस्ट डिपार्टमेंट के साथ एक एमओयू साइन करना होता है। इसके बाद ही वह ग्राहकों को सुविधाएं दे सकेंगे।
Updated on:
14 Oct 2020 06:58 pm
Published on:
10 Oct 2020 10:19 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
