5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Domestic Violence: लखनऊ में पारिवारिक विवाद के बाद महिला ने खाया तंबाकू, चौराहे पर बेहोश होकर गिरी; पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया

Lucknow News:  लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में एक महिला के तंबाकू खाने के बाद बेहोश होने की घटना ने हड़कंप मचा दिया। बताया जा रहा है कि महिला को सड़क किनारे अचेत अवस्था में पाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Ritesh Singh

May 07, 2025

Family Dispute

Family Dispute

Domestic Violence Lucknow Gomti Nagar: लखनऊ के गोमतीनगर स्थित समता मूलक चौराहे पर मंगलवार दोपहर एक महिला ने पति से झगड़े के बाद तंबाकू खा लिया और बेहोश होकर सड़क किनारे गिर गई। उसके साथ उसकी दो साल की बच्ची भी थी, जो मां के बेहोश होने पर रोने लगी। ट्रैफिक पुलिसकर्मी शबान खान ने महिला को देखा और तुरंत सहायता प्रदान की। महिला को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद उसकी हालत सामान्य हो गई।

यह भी पढ़ें: लखनऊ में 7 मई को ब्लैकआउट और मॉक ड्रिल: नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार

नीतू वर्मा अपने पति राम विमल वर्मा की दुकान पर अपनी बच्ची के साथ पहुंची थी। वहां किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। नाराज होकर नीतू ने तंबाकू की पुड़िया खा ली और बेहोश होकर सड़क पर गिर गई। उसकी बच्ची पास में बैठकर रोने लगी। यह दृश्य देखकर लोगों ने शोर मचाया और ट्रैफिक पुलिसकर्मी शबान खान ने मौके पर पहुंचकर महिला को किनारे कराया और अस्पताल भेजा।

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने 'पार्किंग नियमावली 2025' को दी मंजूरी: शहरी पार्किंग व्यवस्था में आएगा क्रांतिकारी बदलाव

सिविल अस्पताल में महिला भर्ती, खाया तंबाकू

महिला को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद उसकी हालत सामान्य हो गई। पुलिस ने बताया कि महिला ने होश में आने पर बताया कि उसने पति से झगड़े के बाद तंबाकू खा लिया था। हालांकि उसने पति के खिलाफ कोई लिखित शिकायत नहीं दी है। पुलिस ने मामले को पारिवारिक विवाद मानते हुए आगे की कार्रवाई नहीं की है।

यह भी पढ़ें: भारत-पाक युद्ध का बजा सायरन, जमीन पर लेट गए लोग... Mock Drill में जवानों ने ऐसे किया बचाव

डॉक्टर की राय.........

डॉक्टर शीला श्रीवास्तव  ने कहा कि यह घटना पारिवारिक विवादों के गंभीर परिणामों को दर्शाती है। छोटी-छोटी बातों पर होने वाले झगड़े कभी-कभी गंभीर रूप ले सकते हैं। इसलिए, आपसी समझ और संवाद से समस्याओं का समाधान करना चाहिए। साथ ही, मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता है ताकि लोग तनावपूर्ण परिस्थितियों में आत्मघाती कदम न उठाएं।