9 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्रीराम मंदिर में दान: 22 करोड़ रु चेक बाउंस, 15 हज़ार चेक वापस, किसका चेक बाउंस लिस्ट जारी..

भगवान श्रीराम मंदिर एक लिए देश भर में भक्तों द्वारा निधि समर्पण योजना में जमकर दान किया गया है। वहीं कई भक्त ऐसे भी हैं जिन्होने करोड़ो रु दान किए हैं। लेकिन इसी में ऐसे भी कई दानी हैं जिनकी चेक बाउंस हो गई है। ऐसे लोगों की संख्या भी 15 हज़ार से अधिक है। कुल बाउंस हुई चेक का अमाउंट देखें तो ये लगभग 22 करोड़ रु से अधिक का होगा।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Dinesh Mishra

Jun 14, 2022

Shri Ram Temple Symbolic Photo on Check Bounce during Samarpan Nidhi

Shri Ram Temple Symbolic Photo on Check Bounce during Samarpan Nidhi

विश्व हिन्दू परिषद की ओर से देश भर के जिलो की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार अब तक 3 हज़ार 400 करोड़ रु दान में मिले है। वहीं 22 करोड़ रु से अधिक के चेक बाउंस भी हुए हैं। हालांकि किन कारणों से ये चेक बाउंस हुए हैं इसकी जानकारी अभी तक नहीं हो पाई है।

22 करोड़ के चेक बाउंस, 15 हज़ार चेक वापस

श्रीराम मंदिर के लिए दान करने वालों में लगभग 22 करोड़ रु के कई चेक ऐसे भी हैं जो बाउंस हुए हैं। इसकी जानकारी निकालकर ऐसे चेक को अलग करते हुए एक दूसरी रिपोर्ट भी बनाई जा रही है। जिससे सही जानकारी हासिल हो सके कि, कौन सी चेक किन कारणो से बाउंस हुई है। क्यूंकी बल्क में या अधिक संख्या में में चेक होने और अन्य कई प्रकार के तकनीकि कारणो की वजह से भी चेक बाउंस हो सकते हैं। तकनीकी कारणो से बाउंस होने वाले चेक को फिर से बैंक के साथ बैठक करके उन्हे दोबारा रिप्रेजेंट किया जाएगा।

यह भी पढे: आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने मुस्लिमों को मीडिया में बहस करने पर लगाई रोक, कहा- इससे इस्लाम बेज्जत होता है

वहीं चेक बाउंस कराने वाले सबसे अधिक अयोध्या जिले के लोग हैं। अयोध्या जिले में चेक बाउंस कराने वालों की संख्या 2 हज़ार से अधिक है। जबकि देश भर से आए 15 हज़ार से अधिक लोगों के चेक विभिन्न कारणो से वापस कर दिए गए हैं, जिनमें अकाउंट में बैलेंस नहीं होना भी प्रमुख कारण है।

कितना पैसा किसने दिया
श्रीराम मंदिर के लिए एक लाख रु से लेकर 5 लाख रु तक दान करने वालों की संख्या 31 हज़ार 663 है। वहीं 5 लाख रु से लेकर 10 लाख तक दान करने वालों की संख्या 1,428 है। 10 लाख से लेकर 25 लाख रु तक दान करने वालों की संख्या 950 है। 25 लाख से लेकर 50 लाख रु दान करने वालों की संख्या 123 है। 50 लाख रु से लेकर एक करोड़ रु तक दान करने वालों की संख्या 127 है। एक करोड़ से अधिक का दान करने वालों की संख्या 74 है।

यह भी पढे: श्रीराम मंदिर 'निधि समर्पण' में मिले 3 हज़ार 400 करोड़, सोना, चाँदी कितने कुंतल..