लखनऊ के मेयर व बीजेपी नेता दिनेश शर्मा यूपी के उन गिने चुने नेताओं में से हैं, जिन्हें पार्टी के अच्छे दिनों में सबसे ज्यादा इनाम मिला। सरकार बनने के तुरंत बाद पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की कुर्सी मिली। टीम मोदी में उनके प्रभाव का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि उन्हें पीएम मोदी के ही राज्य गुजरात का पार्टी प्रभारी बनाया गया। नवंबर 2014 में उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय सदस्यता प्रभारी बनाया गया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का दर्जा दिलाया।