लखनऊ. मड़ियांव के नया पुरवा में देर रात घर के आगे शराब पी रहे युवक ने टोके जानें पर मकान में घुसकर एक परिवार को जमकर पीटा और अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस दौरान 15 साल के किशोर सुमित के पैर में गोली लगने से वह बुरी तरह जख्मी हो गया। खून से लथपथ किशोर को देखकर परिवारों ने चीख-पुकार मचाई। मौके पर भीड़ जुटती देखकर आरोपी भाग निकलें। घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद मडियांव पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है तीन अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।