5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी के फल आम के बादशाह दशहरी, लंगड़ा, चौसा इस बार लंदन जाएंगे

जापान , सिंगापुर, मलेशिया, दुबई, इंग्लैण्ड पिछले साल यूपी के आमों को भेजा गया था वहा के लोगो को खूब भाया।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Ritesh Singh

Jun 03, 2023

यूपी के आम की खुशबू  और मिठास के सभी दीवाने

यूपी के आम की खुशबू  और मिठास के सभी दीवाने

उत्तर प्रदेश में आम की फसल लगभग तैयार है, जो बाजार में दूसरी भी अब आने वाली है। लखनऊ की फल पट्टी मलिहाबाद, काकोरी और माल तथा मेरठ, सहारनपुर की दशहरी, लंगड़ा, चौसा आदि आम की किस्मों की पहली खेप इस बार लंदन, अरब और खाड़ी के देशों में भेजी जाएगी।

प्रमुख निर्यातकों हुई बात

पिछले दिनों मुंबई के एक होटल में प्रदेश के उद्यान राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह ने वहां आम के प्रमुख निर्यातकों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में भारतवर्ष के कुल आम उत्पादन अनुमानत 279.25 लाख टन में से 48.07 लाख टन लगभग 23 प्रतिशत आम का उत्पादन होता है।

यूपी के आम की खुशबू और मिठास के सभी दीवाने

उन्होंने बताया कि पिछले सालों में उत्तर प्रदेश से सिंगापुर, मलेशिया, दुबई, इंग्लैण्ड आदि को आम का निर्यात किया गया। अब हमारा प्रयास होगा कि उत्तर प्रदेश के ख्याति प्राप्त आम की प्रजातियां विदेश में तो जाएं साथ ही हमारे महाराष्ट्र सहित दक्षिण भारत के राज्यों में भी यूपी का आम उपलब्ध हो।