
उत्तर प्रदेश में ई श्रम पोर्टल (E Sharam Portal) से जुड़ने वाले असंगठित क्षेत्र के कामगारों की संख्या तेजी के साथ बढ़ती जा रही। यूपी में अब तक 7 करोड़ से ज्यादा कामगार अपना रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण यह है कि यूपी की योगी सरकार द्वारा ई श्रम कार्डधारकों के खाते में 500-500 रुपये प्रति महीने के हिसाब के एक हजार रुपये भेजे जा रहे हैं। पहले चरण में अब तक योगी सरकार द्वारा डेढ़ करोड़ कामगारों के खाते में यह राशि ट्रांसफर की जा रही है। यूपी में ई श्रम पोर्टल में पंजीकरण कराने वाले वालों में पिछड़ा वर्ग की संख्या सबसे अधिक है। वहीं देशभर में असंगठित क्षेत्र के करीब 20 करोड़ से ज्यादा असंगठित क्षेत्र के कामगार ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। जिसमें ओबीसी वर्ग के 45.29 प्रतिशत, एससी वर्ग के 21.98 प्रतिशत, एसटी के 6.93 प्रतिशत श्रमिक ई-श्रम कार्ड बनवा चुके हैं।
ई श्रम योजना से लाभ
ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्टर्ड मजदूरों को सरकार की ओर से 2 लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा, भविष्य में पेंशन की सुविधा, महंगे इलाज में आर्थिक सहायता, घर बनाने के लिए धनराशि, बच्चों की पढ़ाई के लिए आर्थिक मदद, कौशल उन्नयन के लिए वित्तीय सहायता मिलेगी। इसके अलावा आने वाले समय में सरकार की ओर से श्रमिकों के लिए लाई जाने वाली किसी भी सुविधा का सीधा लाभ मिल सकेगा। इतना ही नहीं मातृत्व लाभ के तहत अगर कोई गर्भवती महिला कर्मचारी काम करने में असमर्थ है तो उसका और उसके बच्चों के भरण-पोषण और रखरखाव के लिए सरकार पूरा इंतजाम करेगी।
ये दस्तावेज है जरूरी
ई श्रम कार्ड के पंजीकरण के लिए कुछ जरूरी दस्तावेज देना अनिवार्य है। जैसे बैंक अकाउंट नंबर, आधार नंबर, आधार से लिंक मोबाइल नंबर की आवश्यकता होगी।
ये भी पढ़े: E Shram Card धारकों के बैंक खाते में पहुंचा पैसा, ऐसे चेक करें अपना अकाउंट
16 से 59 साल का कोई भी शख्स करा सकता है रजिस्ट्रेशन
ई-श्रम पोर्टल पर 16 से 59 साल का कोई भी शख्स रजिस्ट्रेशन करवा सकता है। रजिस्ट्रेशन ई-श्रम पोर्टल https://eshram.gov.in/ के जरिए कामगार या तो खुद कर सकता है या फिर कॉमन सर्विस सेंटर (Common Service Center) पर जाकर करा सकता है। निकटतम सीएससी का पता https://findmycsc.nic.in/csc/ के जरिए लगा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन पूरी तरह से नि:शुल्क है। कामगारों को पोर्टल या कॉमन सर्विस सेंटर पर रजिस्ट्रेशन के लिए कोई भुगतान नहीं करना पड़ेगा। रजिस्ट्रेशन के बाद वर्कर के खाते से कोई पैसा नहीं कटेगा। रजिस्ट्रेशन करते वक्त वर्कर को अपने पेशे का चुनाव करना होगा।
Published on:
12 Jan 2022 01:54 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
