
ईद को लेकर बाजारों में चहलकदमी, सबकी पहली पसंद बना "सौ ग्राम वाला कुर्ता"
लखनऊ. रमज़ान का पाक महीना खत्म होने के बाद ईद के त्यौहार को लेकर बाज़ारों में बहुत चहल कदमी दिख रही है। सबसे ज्यादा कपड़ों की दुकानों पर। बाज़ारों में नए नए डिज़ाइन के, नए नए मटेरियल के कपड़े दुकानों की शोभा बढ़ा रहे हैं। लखनऊ के अमीनाबाद, हज़रतगंज जैसे बाज़ारों में अभी से नए कपड़े की धूम है।
सौ ग्राम कुर्ते की है डिमांड
इस साल ईद पर ‘सौ ग्राम कुर्ता’ नाम के इस कपड़े की पुरुषों में खूब डिमांड है। दुकानदारों के मुताबिक, इसे पहनने पर ताजगी का अहसास होता है। बदन पर कपड़े का वजन पता ही नहीं चलता। सौ ग्राम कुर्ते के बाद लिनन की शर्ट और कुर्ता-पायजामा की बिक्री सबसे ज्यादा हो रही है। बाजार में यह कुर्ते-पायजामे का कपड़ा 550 से 850 रुपये तक में मिल रहा है, जबकि सिला सिलाया कुर्ता-पायजाम 850 से 1500 रुपये तक में मिल रहा है।
ये भी है लड़कों की पहली पसंद
इस बार बिश्त, अबाया, पाकिस्तानी पलाजो, पाकिस्तानी पेंट, पारंपरिक शेरवानी और बाग प्रिंटेड कुर्ते-पजामे का फैशन से ईद का जश्न मनेगा। शहर के डिजाइनर इस ईद को खास बनाने के लिए इस बार कुछ इसी तरह का कलेक्शन पेश कर रहे हैं।
बाजार में कुर्ते-पायजामे की कीमत
सूती रंगीन कुर्ते - 200- 500
सूती सफेद - 175- 450
डिजाइनर - 175- 900
शॉट कुर्ते - 450- 700
बच्चों के कुर्ते - 150- 500
लखनवी सूट - 150-575
पायजामा - 125-175
चूड़ीदार - 150- 250
30 दिन के रोजे के बाद आती है ईद
30 दिन के रोजे के बाद इस त्योहार पर खास मीठे व्यंजन बनाए जाते हैं, लेकिन इस से पहले घर के लोग कई तरह की तैयारियों में लग जाते हैं। इसमें सबसे दिलचस्प काम है, नए कपड़ो की खरीदारी। ईद पर नए कपड़े पहने जाते हैं, जिसके लिए रमजान के आखिरी दिनों में बाजारों में भीड़ और रौनक देखने को मिलती है। महिलाओं के लिए कपड़ों में सबसे अधिक रंग और विकल्प देखे जाते हैं, लेकिन इसके बाद भी उनके लिए कपड़ों का चुनाव करना मुश्किल काम होता है। फैशन में चल रहे इन कपड़ों को चुन कर महिलाएं अपने इस काम को आसान बना सकती हैं।
Updated on:
13 Jun 2018 01:29 pm
Published on:
13 Jun 2018 10:41 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
