16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लोहिया संस्थान का कर्मचारी बाथरूम में नहाते हुए युवती का बना रहा था वीडियो

संस्थान के कर्मचारी की इस हरकत पर वहां मौजूद लोगों ने उसे जमकर पीटा। बाद में मामले की शिकायत करने पर लोहिया संस्थान के निदेशक ने आरोपी कर्मचारी को कार्यमुक्त कर दिया।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Rohit Singh

May 02, 2016

rape

rape

लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में अब महिला सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं। बीते रविवार को एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने संस्थान के प्रथम तल स्थित गैस्ट्रो सर्जरी विभाग के बाथरूम में नहा रही युवती का वीडियो क्लीप बनाने की कोशिश की। उसके मंसूबे सफल होते उससे पहले ही युवती के जीजा ने आरोपी को पकड़ लिया।

संस्थान के कर्मचारी की इस हरकत पर वहां मौजूद लोगों ने उसे जमकर पीटा। बाद में मामले की शिकायत करने पर लोहिया संस्थान के निदेशक ने आरोपी कर्मचारी को कार्यमुक्त कर दिया। जानकारी के अनुसार सीतापुर जिले के रहने वाले 55 वर्षीय व्यक्ति का लखनऊ आते समय कुर्सी के पास सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। उनका लखनऊ के प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा था।

एक हफ्ते पहले ही उनको लोहिया संस्थान के गैस्ट्रो सर्जरी विभाग में भर्ती करवाया गया था। बीते रविवार को सुबह करीब 1० बजे मरीज के परिवार की युवती नहाने के लिए बाथरूम में गई। वहीं साफ-सफाई कर रहा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने बाथरूम से वीडियो क्लीप बनाने की कोशिश की। अचानक युवती के जीजा की नजर उस पर पड़ गई और उन्होंने कर्मचारी को दबोच लिया। कर्मचारी की इस हरकत पर लोगों ने उसे जमकर पीटा। बाद में संस्थान के निदेशक डॉ. दीपक मालवीय से मामले की शिकायत की। निदेशक ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी कर्मचारी आकाश वाल्मिकी को हटा दिया। डॉ. मालवीय ने बताया कि युवती के परिवार की शिकायत पर दोषी कर्मचारी को कार्यमुक्त कर दिया गया है। अगर परिवार के लोग लिखित शिकायत करते हैं तो दोषी कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा।

ये भी पढ़ें

image