
बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बताया कि 690.50 करोड का बजट पूरे लखनऊ के लिये सुनिष्चित हुआ है। उन्होंने कहा कि हमारा ध्येय है कि विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ व ठीक करना है। श्रीकांत शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार एक सकारात्मक सोच लेकर कार्य कर रही है। एक इमानदार व्यवस्था ऊर्जा विभाग में लाने का प्रयास सरकार का उद्देष्य है। उन्होंने उत्तर प्रदेष के सभी उपभोक्ताओं से आहवान किया कि सरकार आपको बेहतर विद्युत व्यवस्था देने को संकल्पबद्ध है लेकिन आपको भी कंधे से कंधा मिलाकर चलना होगा।

श्रीकांत शर्मा ने कहा कि जितनी बिजली उपभोक्ता को उपलब्ध करायी जाती है उसके सापेक्ष उपभोक्ता द्वारा बिजली बिल का भुगतान नहीं कया जाता है। जिससे विद्युत विभाग घाटे में चल रहा है। लखनऊ ही नहीं अपितु पूरे प्रदेष में बिजली न जाये व उपभोक्ता को बेहतर विद्युत व्यवस्था मिले इसके लिये विद्युत विभाग व उपभोक्ता दोनों को मिलकर चलना होगा।

वहीं उन्होंने जानकारी दी कि जल्द ही लखनऊ में स्मार्ट डिजीटल मीटर की व्यवस्था की जायेगी। जिसमें प्रीपेड की भी व्यवस्था होगी। मौके में मौजूद क्षेत्रीय विधायक डा. नीरज बोरा ने कहा कि लखनऊ उत्तर विधानसभा के अन्तर्गत फैजुल्लागंज बहुत ही अविकसित क्षेत्र है।

ऊर्जा विभाग द्वारा फैजुल्लागंज में बांस बल्लियों पर चल रहे कनेक्षनों के नियमितिकरण व सुदृढीकरण का यह प्रयास बहुत ही सराहनीय है। उन्होंने कहा कि जब 2017 में भाजपा की सरकार बनी, तब ऊर्जा विभाग बहुत संघर्ष की स्थिति में था। लेकिन आज ऊर्जा विभाग बहुत मजबूत हुआ है। राजधानी ही नहीं अपितु पूरे प्रदेष में आज विद्युत वितरण का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है।