6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलविदा कहने के बाद ऐसी हो गई थी अटल जी की हालत, पहचानना भी हो गया मुश्किल, देखें तस्वीर

बीमारियों से लड़ते- लड़ते एेसे हो गए थे अटल जी, पहचानना भी हो गया था मुश्किल, देखें तस्वीर
2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Ruchi Sharma

Aug 18, 2018

photo

अलविदा कहने के बाद ऐसी हो गई थी अटल जी की हालत, पहचानना भी हो गया मुश्किल, देखें तस्वीर

लखनऊ. पूर्व प्रधानमंत्री व लखनऊ से तीन बार सांसद रहे अटल बिहारी वाजपेयी जी का लंबी बीमारी के बाद गुरुवार को एम्स में निधन हो गया। मृत्यु के बाद उनके पार्थिव शरीर को हॉस्पिटल से बाहर लाते समय एक तस्वीर सामने आई है। जिसे देख आप भावुक हो उठेंगे। सियासत की दुनिया में अपनी सौम्यता और अपनेपन के कारण पक्ष-विपक्ष के हमेशा चहेते रहे देश के पूर्व टल बिहारी बाजपेयी जी के निधन का असर समूचे लखनऊ में साफ देखा गया। उनके निधन पर समूचा शहर शोक में डूबा रहा। बाजार व सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। अटल जी बलरामपुर, ग्वालियर, नई दिल्ली, विदिशा, गांधीनगर और लखनऊ से लोकसभा का चुनाव लड़े। इन चुनावों में उन्होंने दिग्गज नेताओं को धूल चटाया। वे पहली बार उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले से 1975 में लोकसभा चुनाव जीते। इसके बाद अटल बिहारी वाजपेयी 1971 में मध्य प्रदेश के ग्वालियर से चुनाव लड़े।

देश के महानतम नेता और भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी लखनऊ से कई बार लोकसभा चुनाव लड़े। उन्होंने 1998 में समाजवादी पार्टी के मुजफ्फर अली को भारी मतों से हराया था। वहीँ 1999 में अटल जी ने कांग्रेस के डाक्टर कर्ण सिंह को चुनाव में धुल चटाई थी। इसके बाद 2004 में समाजवादी पार्टी की मधु गुप्ता को अटल जी ने भारी मतों से हराया था। लगातार चुनाव जीतने के बाद भी अटल जी के उनके विरोधी दलों के नेताओं के साथ काफी मित्रतापूर्ण संबंध थे। यही कारण है कि उनके निधन पर देश के सभी दलों के बड़े से बड़े नेता पहुंचे और उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

यूपी की हर नदी में उनकी अस्थियां प्रवाहित होंगी: सीएम योगी

इस मौके पर अपने जारी किये गए बयान में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि निजी हित के बजाए अटल जी ने राष्ट्रहित में काम किया, देश के अंदर वो एक राजनीतिक स्थिरता लेकर आए, उनके भव्य कद का सम्मान करने के लिए यूपी की हर नदी में उनकी अस्थियां प्रवाहित होंगी। उन्होंने कहा कि ओजस्वी वक्ता और प्रखर सांसद के रूप में अटल जी की विशिष्ट पहचान थी। भारतीय संसद की गौरवशाली परम्पराओं को समृद्ध करने के लिए अटल जी को सर्वश्रेष्ठ सांसद का पुरस्कार भी प्रदान किया गया था।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग