16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वृक्षारोपण कर संजय गांधी को किया गया याद

पूर्वप्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी के बेटे और केन्द्रीय मंत्री मेनका गांधी के पति संजय गांधी को आज उनकी 70वीं जयन्ती पर याद करते हुए वृक्षारोपण किया गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Raghvendra Pratap

•

Updated: 14 Dec 2016, 9:34 PM IST

sanjay gandhi

sanjay gandhi

लखनऊ. पूर्वप्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी के बेटे और केन्द्रीय मंत्री मेनका गांधी के पति संजय गांधी को आज उनकी 70वीं जयन्ती पर याद करते हुए वृक्षारोपण किया गया। गोष्ठियां आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रंद्धाजंलि अर्पित की गई। एक निजी संस्था ने स्व संजय गांधी के जन्मदिन पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी इण्टर कालेज में वृक्षारोपण किया गया। वृक्षारोपण के बाद बच्चों को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रबन्धक और संस्था के अध्यक्ष राजेन्द्र नाथ तिवारी ने कहा कि दृढ़ड इच्छा शक्ति के धनी संजय गांधी दूरद्रष्टा थे। जनता की मनोदशा और भारतीय मूल्यों को अक्षुण्ण रखने के लिए उनके सात सूत्रीय कार्यक्रम देश के अनेक समस्याओं के समाधान का मंत्र था।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में जो भी हरियाली है उसमें सर्वाधिक योगदान संजय गाँधी का है यदि जनसंख्या नियन्त्रण पर देश को भ्रमित न किया जाता और उसका 1977 में आने वाली जनता पार्टी ने भी बिना भेद भाव के क्रियान्वयन किया होता तो जनसंख्या विस्फोट से त्राहि-त्राहि कर रहे भारत को ये दिन नही देखना पडता। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार मनोज ने कहा कि साक्षरता, अतिक्रम, वृक्षारोपण, जनसंख्या नियंत्रण और जातिवाद समाप्त करने के संजय गांधी की नीतियों को सुसंगठित कर लागू करने के पक्षधर थे।