भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास बनाने के मामले में यूपी ने दूसरे राज्यों को कहीं पीछे छोड़ दिया है। देश में वर्ष 2017-18 में पीएम आवास बनाने के लक्ष्य का केवल 33 प्रतिशत ही पूरा हो पाया, वहीं यूपी ने 77 प्रतिशत आवास बनाकर देश में पहले नंबर पर है। प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि स्वच्छता योजना में भी यूपी ने दूसरे राज्यों के मुकाबले कहीं ज्यादा प्रगति दिखाई है। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के पहले 11 महीने में ही यहां 33 लाख से अधिक शौचालयों का निर्माण हुआ जो देश में सबसे अधिक था।