31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सावधान! बाजार में बिक रही है दिल की नकली दवा, ड्रग कंट्रोलर ने जारी किया अलर्ट

प्रतिष्ठित दवा कंपनी के पत्र के बाद खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जारी किया अलर्ट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 7 Mar 2021, 3:45 PM IST

photo_2021-03-07_15-40-14.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. नकली दवा के काले कारोबारी कमाई के लिए दिल के मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। धंधेबाजों ने दिल के मरीजों को दी जाने वाली प्रतिष्ठित कंपनी की नकली दवा बाजार में उतार दी है। इसकी पैकिंग बिल्कुल असली जैसी ही है। दवा कंपनी की शिकायत के बाद 24 फरवरी को उत्तर प्रदेश ड्रग कंट्रोलर एक जैन ने प्रदेश भर में अलर्ट जारी कर किया है। उन्होंने सभी ड्रग इंस्पेक्टर्स को पत्र लिखकर नकली दवा की बिक्री पर निगरानी रखने के लिए निर्देश दिए गए हैं। दिल्ली से केंद्रीय औषधि नियंत्रण के प्रवर्तन विभाग ने भी देश भर में दवा के क्रय-विक्रय और वितरण पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।

एक नामचीन दवा कंपनी ने यूपी ड्रग कंट्रोलर को पत्र लिखकर शिकायत की है कि बाजार में कंपनी की दवा क्लोपीटेब का नकली कारोबार किया जा रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक क्लोपीटैब हार्ट पेशेंट को दी जाती है ताकि, दिल को खून पहुंचाने वाली नसों में थक्का नहीं जमने पाये। एक आंकड़े के मुताबिक, राजधानी लखनऊ के सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों में रोजाना 7000 से 8000 हार्ट पेशेंट आते हैं। बाजार में नकली दवाओं की आशंका ने डॉक्टरों के साथ-साथ मरीजों की धड़कन बढ़ा दी है।

यह भी पढ़ें : सावधान! बाजार में खूब बिक रही है नकली काली मिर्च, खाने से होंगी ये गंभीर बीमारियां, ऐसे करें पहचान

अमीनाबाद में होता है दवा का थोक कारोबार
लखनऊ की बात करें तो यहां करीब 5000 फुटकर और करीब 3500 थोक दवा की दुकानें हैं, जहां से रोजाना करोड़ों रुपए की दवा का कारोबार हो रहा है। दवा का सबसे बड़ा थोक कारोबार अमीनाबाद में होता है, जहां से कई जिलों में दवाओं की आपूर्ति की जाती है।
ड्रग इंस्पेक्टर बृजेश कुमार के मुताबिक, क्लोपीटैब सहित दिल के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाओं की बिक्री काफी है। विभाग लगातार नजर बनाये है। साथ ही लखनऊ केमिस्ट एसोसिएशन को भी आगाह करते हुए कहा गया है कि नकली दवा की आशंका में तुरंत सूचना दें। सूचना के आधार पर छापेमारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम को भी अलर्ट कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें : आपके पास है पुरानी ज्वैलरी है तो आज ही करवा लें हॉलमार्किंग, लगेंगे सिर्फ 35 रुपए, बेचने में भी होगी आसानी