8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मशहूर अभिनेता ओम पुरी का निधन, शोक में डूबे उनके फैंस 

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ओम पुरी का निधन हो गया। 

2 min read
Google source verification

image

Akansha Singh

Jan 06, 2017

om

om

लखनऊ। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ओम पुरी का निधन हो गया। मुम्बई में 66 साल की उम्र में ओम पुरी का दिल का दौरा पड़ने पर निधन हो गया। बॉलीवुड के साथ साथ हॉलीवुड में भी इन्होंने काफी नाम कमाया था। इनका जन्म 18 अक्टूबर को हरियाणा के अम्बाला में हुआ था। अपने शानदार प्रदर्शन के कारण इन्हें 'अर्ध सत्य' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अपने ननिहाल पंजाब के पटियाला से पूरी की। 1976 में पुणे फिल्म संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद ओमपुरी ने लगभग डेढ़ वर्ष तक एक स्टूडियो में अभिनय की शिक्षा दी। बाद में ओमपुरी ने अपने निजी थिएटर ग्रुप “मजमा” की स्थापना की।

आपको बता दें कि हाल ही में ओम पुरी फिल्म ‘एक्टर इन लॉ’ में नजर आए थे। नबील कुरैशी निर्देशित उनकी ये उर्दू फिल्म 13 सितंबर को रिलीज हुई थी। सन 1993 में ओम पुरी की शादी नंदिता पुरी से हुई थी लेकिन 2013 में ये दोनों अलग हो गए थे। ओम पुरी का एक बेटा है जिसका नाम इशान है।

कब शुरू हुआ फिल्मी सफर

ओम पुरी ने अपने फ़िल्मी सफर की शुरुआत मराठी नाटक पर आधारित फिल्म ‘घासीराम कोतवाल’ से की थी। वर्ष 1980 में रिलीज फिल्म “आक्रोश” ओम पुरी के सिने करियर की पहली हिट फिल्म साबित हुई। इसके बाद इन्होंने फिल्मों की झड़ी लगी दी। ‘अर्द्ध सत्य’, ‘जाने भी दो यारों’, ‘नसूर’, ‘मेरे बाप पहले आप’, ‘देहली 6’, ‘मालामाल वीकली’, ‘डॉन’, ‘रंग दे बसंती’, ‘दीवाने हुए पागल’, ‘क्यूँ ! हो गया ना’, ‘काश आप हमारे होते’ और ‘प्यार दीवाना होता है’ जैसी सैकड़ों फिल्मों में नज़र आ चुके हैं। इनसब के साथ ओम पुरी ने 300 से ज्यादा बॉलीवुड फिल्मों की थी। ओम पुरी फिल्मों के साथ साथ थिएटर की दुनिया के भी जानेमाने कलाकार रहे हैं।

मशहूर अभिनेता ओम पुरी के निधन के बाद पूरे उत्तर प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके समर्थकों के बीच काफी दुःख देखने को मिल रहा है।