4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हज़रतगंज से लेकर अमीनाबाद, ये हैं लखनऊ के ख़ास बाजार

लखनऊ अपने नवाबी अंदाज़, अवधी खान-पान के साथ साथ शानदार बाज़ारों के लिए भी मशहूर हैं। वर्ल्ड फेमस चिकनकारी कपड़ों के लिए चौक है सबसे प्रमुख शॉपिंग स्पॉट।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Sandhya Jha

Sep 14, 2021

हज़रतगंज से लेकर अमीनाबाद, ये हैं लखनऊ के ख़ास बाजार

हज़रतगंज से लेकर अमीनाबाद, ये हैं लखनऊ के ख़ास बाजार

लखनऊ. नवाबों का शहर लखनऊ, शॉपिंग के शौक़ीन लोगों के लिए कई सरप्राइज रखता है। लखनऊ में केवल कबाब और बिरयानी नहीं बल्कि काफी इंटरेस्टिंग सामान है जो इसके विशाल बाजारों में देखने को मिलती है। ये बाजार सदियों पुराने हैं और यहां खरीदने के लिए तरह-तरह के सामान हैं, जो आपका दिल खुश कर देगा। ये वो बाजार हैं जहां आप खुल कर मोलभाव कर सकते हैं। ये हैं लखनऊ के सबसे फेमस बाजार -

1. अमीनाबाद

एक बाजार जिसने नवाबों के शानदार समय को देखा है, अमीनाबाद मार्केट लखनऊ का सबसे व्यस्त और सबसे पुराना शॉपिंग हब है। बार्गेन शॉपिंग के लिए यह सबसे बढ़िया मार्केट है। घरेलू सामान, बर्तन, चिकन साड़ियां, पुरुषों के कपडे, खाने-पीने की चीजें, किताबें, आर्टिफिशियल ज्वैलरी से लेकर स्थानीय हस्तशिल्प तक आपको यहां हर तरह की वस्तुएं मिलती हैं।

मदन साड़ी, दुपट्टा महल, सरगोधा क्लॉथ हाउस, ओम प्रकाश सेठ, यहां की सबसे पुरानी दुकानें हैं। खरीदारी करते समय, कुछ भोजनालयों और बेकरियों जैसे वाहिद बिरयानी और आलमगीर, कालिका चाट हाउस में ज़रूर जाएं। अमीनाबाद बाजार गुरुवार को बंद रहता है।

क्या खरीदें: चिकन कुर्ता, साड़ी, जूते, गहने, गहने, फैशन के कपड़े, शादी का सामान।

2. हज़रतगंज

लखनऊ के केंद्र में स्थित हज़रतगंज मार्केट एक सदी पुराना बाजार है। आज यहाँ बड़े शॉपिंग मॉल, ग्लैमरस शोरूम, सिनेमा हॉल, फैक्ट्री आउटलेट, रेस्तरां सब खुल गए हैं।

यह मोल भाव की जगह नहीं है और यहां हर तरह की सामानों की ब्रांडेड दुकानें और शोरूम हैं। जनपथ, सेवा चिकन, लवलेन, सहारा मॉल बहुत सारी विशिष्टताओं को खरीदने के लिए शानदार शॉपिंग हब हैं।हज़रतगंज मार्केट रविवार को बंद रहता है।

क्या खरीदें: चिकनकारी, हाथ से बने कुर्ते/कुर्ती, कढ़ाई वाली साड़ी, गहने, खादी।

3. चौक बाजार

लखनऊ का यह सदियों पुराना बाजार बड़ा इमामबाड़ा के पास स्थित है। अगर आप चिकनकारी के कपड़े पसंद करते हैं, तो यह जगह आपके लिए सबसे सही है। आप यहां कस्टम-डिज़ाइन किए गए सामान भी ऑर्डर कर सकते हैं।

यह हस्तशिल्प वस्तुओं जैसे लैंप शेड्स, इत्र, दीवार पेंटिंग के लिए भी सबसे अच्छी जगह है, जो आपको पॉकेट-फ्रेंडली दरों पर मिलती है। चौक बाजार गुरुवार को बंद रहता है।

क्या खरीदें: हस्तशिल्प, चिकनकारी वस्त्र, इत्र, जरदोजी वस्त्र, जूते, फूल।

4. भूतनाथ मार्केट

लखनऊ में सबसे लोकप्रिय बाजारों में से एक भूतनाथ मार्केट है। चाहे आपको रसोई के बर्तन, ज्वेलरी, फल या सब्जियां, मसाले चाहिए, ये सब आपको यहां मिल जाते हैं। हालांकि आपको थोड़ा मोलभाव करना होगा, मगर इसका भी अपना अलग मज़ा है। बीकानेरवाला, पंजाबी चूल्हा और अन्य फास्ट फूड जॉइंट और रेस्तरां हैं जो चीनी, उत्तर भारतीय, चाट और दक्षिण भारतीय पकवान परोसते हैं जिन्हे आप शॉपिंग के साथ एन्जॉय कर सकते हैं।

क्या खरीदें: परिधान, किचन यूटिलिटीज, घरेलू सामान।

5. नखास

लखनऊ का 200 साल पुराना इस बाजार में गारमेंट, इलेक्ट्रॉनिक्स, किचन का सामान सहित कई सामान से कम दाम में बिकता है। लेकिन यह भव्य जरदोजी कपड़ों, लकड़ी के हस्तशिल्प और आभूषणों के लिए ज़ादा प्रसिद्ध है। यहां आपको भोजन, किराने का सामान, पालतू जानवर और पक्षी भी मिल सकता हैं।

रविवार को, यहाँ पर पुराना सामान, लकड़ी का सामान, आभूषण, वस्त्र आदि बेचने के लिए एक बड़ा पिस्सू बाजार लगता है। यहां खाने के काफी स्टॉल भी हैं जो पान, बिरयानी, कबाब और अन्य व्यंजनों की पेशकश करते हैं।

क्या खरीदें: जरदोजी कढ़ाई वाले कपड़े, हस्तशिल्प, आभूषण।