उत्तर प्रदेश के फतेहगढ़ में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) के पुलिसकर्मियों के साथ मुठभेड़ में एक हिस्ट्रीशीटर मारा गया। खबरों के मुताबिक, कायमगंज प्रभारी निरीक्षक एसओजी व निगरानी प्रभारी टीम के साथ टेडी कौं चौराहे पर चेकिंग कर रहे थे।जहां उन्हें सूचना मिली कि देवेंद्र उर्फ पिंकू नाम का हिस्ट्रीशीटर अपने दोपहिया वाहन पर आ रहा है।