हालांकि अभी तक यह सामने नहीं आया है कि नितीश ने असली आईडी या फेक आईडी से आपत्तिजनक मैसेज ट्वीट किया है। दो दिन पहले सिविल लाइंस पुलिस ने नेशनल पापुलेशन रजिस्ट्रर मांगने की फर्जी अफवाह फैलाने पर एफआईआर दर्ज की थी। इससे पूर्व भी भड़काऊ भाषण पर कर्नलगंज, सिविल लाइंस, धूमनगंज, करेली, फूलपुर और मुट्ठीगंज पुलिस एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई कर चुकी है।