लखनऊ

सलमान खुर्शीद के बाद अब वसीम रिजवी की किताब पर हंगामा, हैदराबाद में केस दर्ज, ओवैसी की मांग- जल्द हो गिरफ्तारी

एआइएमआइएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि हिंदी में लिखी गई रिजवी की पुस्तक पैगम्बर मोहम्मद को बदनाम करती है। इस्लाम धर्म और पैगम्बर के अनुयायियों के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का उपयोग करती है। इसकी शिकायत उन्होंने हैदराबाद के पुलिस आयुक्त अंजनी कुमार से की थी। केस दर्ज होने के बाद ओवैसी ने कहा कि उम्मीद है कि जल्द ही रिजवी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

less than 1 minute read
Nov 18, 2021

लखनऊ. पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद के बाद अब यूपी शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी की किताब पर हंगामा मच गया है। रिजवी की किताब 'मुहम्मद' में पैगम्बर मोहम्मद पर आपत्तिजनक बयानों का इस्तेमाल करने आरोप में हैदराबाद में उन पर केस दर्ज किया गया है। एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने रिजवी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। ओवैसी ने पुलिस आयुक्त को लिखे पत्र में कहा है कि वसीम रिजवी के बयानों से शांति भंग होने का खतरा हो सकता है। मैं अनुरोध करता हूं कि रिजवी और उनके सहयोगियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

पत्रकारों से बातचीत में ओवैसी ने बताया कि शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी ने एक किताब लिखी है, जिसमें पैगम्बर साहेब पर आपत्तिजनक बयान हैं। उन्होंने कहा कि हिंदी में लिखी गई रिजवी की पुस्तक पैगंबर मोहम्मद को बदनाम करती है। इस्लाम धर्म और पैगम्बर के अनुयायियों के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का उपयोग करती है। इसकी शिकायत उन्होंने हैदराबाद के पुलिस आयुक्त अंजनी कुमार से की थी। केस दर्ज होने के बाद ओवैसी ने कहा कि उम्मीद है कि जल्द ही रिजवी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पहले भी विवादित बयान देते रहे हैं रिजवी
यूपी शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी पहले भी विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। कभी इस्लाम को लेकर तो कभी मदरसों पर उनकी टिप्पणी मुस्लिम धर्मगुरुओं की नाराजगी का कारण बनती रही है। बीते दिनों उन्होंने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर बयान देते हुए कहा था कि प्रियंका को राजनीति में आने की जरूरत नहीं थी। वह बहुत खूबसूरत हैं। मेरे पास आतीं तो उन्हें अपनी फिल्म 'राम जन्मभूमि' में जफर खान की बहू का रोल दे देता।

Published on:
18 Nov 2021 05:04 pm
Also Read
View All

अगली खबर