17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठी राजधानी, अपर निजी सचिव के पति को मारी गोली

मंगलवार को राजधानी लखनऊ गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठी। आशियाना में अपर निजी सचिव के पति व पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी को गोली मार दी गई।

2 min read
Google source verification
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठी राजधानी, अपर निजी सचिव के पति को मारी गोली

गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठी राजधानी, अपर निजी सचिव के पति को मारी गोली

लखनऊ. मंगलवार को राजधानी लखनऊ गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठी। आशियाना में अपर निजी सचिव के पति व पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी को गोली मार दी गई। गोली पेट में लगने से वे मौके पर धराशायी हो गए। दूसरी तरफ राजाजीपुरम एमआइएस चौराहे के पास मंगलवार सुबह एक जूस की दुकान पर एक्सयूवी सवारों की कुछ लोगों से नोकझोंक हो गई। इस बीच दोनों पक्षों ने असलहे निकाल लिए और ताबड़तोड़ फायरिंग की।

नकाबपोश बदमाशों ने मारी गोली

आशियाना सेक्टर एच निवासी ममता सचिवालय में अपर निजी सचिव हैं। उनके पति सर्वेश पीडब्ल्यूडी विभाग में कार्यरत थे। मंगलवार सुबह सर्वेश ऑफिस जाने के लिए घर के बाहर स्कूटी साफ कर रहे थे। इस बीच बाइक सवार नकाबपोश बदमाश पहुंचे और उन्होंने सर्वेश को गोली मार दी। इससे वह वहीं पर धराशायी हो गया। गोली की आवाज सुनकर उनकी पत्नी ममता व मोहल्ले वाले बाहर निकले। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई। साथ ही आलाधिकारियों को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस की मदद से सर्वेश को अस्पताल में भर्ती किया गया और बदमाशों की पकड़ के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया। एसीपी कैंट बीनू सिंह के अनुसार, आलाधिकारियों के निर्देश पर बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। सर्वेश को गोली मारने वाले आरोपित शैलेन्द्र सिंह ने खुद को भी गोली मारी और आशियाना थाने पहुंच गया। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर ट्रामा में भर्ती कराया।

नोकझोंक में मारी गोली

दूसरी घटना राजाजीपुरम की है। राजाजीपुरम एमआइएस चौराहे के पास एक जूस की दुकान पर एक्सयूवी सवारों की कुछ लोगों से नोकझोंक हो गई। दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि इस बीच दोनों में फायरिंग शुरू हो गई। घटना से इलाके में दहशत फैल गई। लोगों ने खुद को घरों के अंदर कैद कर लिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। उधर, पुलिस के आने की सूचना पर सामने से पल्सर सवार दो युवक आए उन्होंने गाली-गलौज की और दो राउंड फायरिंग करते हुए भाग निकले।

ये भी पढ़ें:यूपी में बन रहे रहे 30 नए मेडिकल कॉलेज, सभी जिलों को एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस की सुविधा

ये भी पढ़ें: पीसीएस अधिकारी ने शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, फिर ब्याह के बाद अगले ही दिन हुए गिरफ्तार