10 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

गर्भावस्था में सेक्स करने के दौरान इन बातों का रखें ध्यान, कभी नहीं होंगे निराश

गर्भावस्था के शुरूआती तीन महीनों में सेक्स करने से बचना चाहिए क्योंकि इस दौरान भ्रूण का विकास चरम पर होता है।

2 min read
Google source verification

image

Rohit Singh

Jul 13, 2016

pregnency

pregnency

लखनऊ। ज्यादातर लोग गर्भावस्था के दौरान सेक्स करने से डरते
हैं। क्योंकि लोगों में इससे जुडी तमाम भ्रांतियां हैं लेकिन इसमें डरने
जैसी कोई खास बात नहीं होती है लेकिन इसके लिए कुछ जानकारी व् सावधानियां
रखना जरूरी है। इस बारे में राजधानी के भाऊराव देवरस अस्पताल की
गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. मंजू राठौर बता रही हैं :

- गर्भावस्था
के शुरूआती तीन महीनों में सेक्स करने से बचना चाहिए क्योंकि इस दौरान
भ्रूण का विकास चरम पर होता है। इससे पेडू की मांसपेशियों में किसी प्रकार
की सिकुड़न होने से गर्भपात का खतरा पैदा हो सकता है। शुरुआती तीन महीनों के
बाद आप सातवें या आठवें महीने तक आराम से सेक्स कर सकते हैं।

-
जब गर्भ में पल रहे बच्‍चे में किसी प्रकार के कॉम्‍प्‍लीकेशंस हों तो
सेक्‍स करने से बचना चाहिए क्योंकि इस दौरान सेक्स करना बच्चे के विकास को
प्रभावित कर सकता है। लेकिन यदि बच्‍चे का विकास सही प्रकार हो रहा हो तो
गर्भावस्‍था के तीन महीने पूरे होने पर सेक्‍स किया जा सकता है।

- गर्भावस्‍था के दौरान सेक्स के अलावा
एक दूसरे को स्पर्श कर, चूम कर और प्यार करके भी एक अच्छा महौल और ताजगी
बनाई रखी जा सकती है। ऐसे में पति-पत्नी एक दूसरे को और ज्यादा नजदीक महसूस
कर सकते हैं। यह एक-दूजे को ऐसे वक्त पर करीब रखने के लिए अहम साबित हो
सकता है।

- गर्भावस्था के दौरान महिला की कामुकता कई गुना बढ़ जाती
है जिससे महिला में शारीरिक और भावनात्मक दोनों तरह के बदलाव आते हैं।
वहीं पुरूषों को प्रेग्नेंट बॉडी काफी कामुक लगने लगती है। जिससे प्यार
बढ़ना स्वाभाविक है।

- गर्भावस्था के दौरान ये जरूरी नहीं है कि आप
सेक्स ही करें, इस दौरान कपल्‍स ओरल सेक्स करके भी एक दूसरे को संतुष्‍ट
कर सकते हैं। यानी दोनों एक-दूसरे को सेक्स किए बिना भी सेक्स की अनुभूति
दे सकते हैं।

- गर्भावस्था के दौरान सेक्स करने से पुरूष अपने होने
वाले बच्चे के अधिक करीब हो जाते है, साथ ही मानसिक रूप से पत्नी और अधिक
करीब आ जाते है।

- गर्भावस्था के दौरान सेक्स करने से कोई नुकसान
नहीं होता है। लेकिन इसे कब और कैसे किया जाए या किन बातों से बचा जाए,
इसके लिए डॉक्टर से सलाह जरूर ले लेनी चाहिए।

इन बातों का रखें ध्यान
-
महिलाओं के गर्भ ठहरने के शुरू के दो महीने तक सेक्स करने से बचना चाहिए
और गर्भावस्था के अन्तिम एक महीने में भी सेक्स से दूर रहना चाहिए।

- सेक्स करने के लिए पति-पत्नी को चिकित्सक से सलाह लेकर सही सेक्स पोजीशन अपनानी चाहिए, इससे गर्भवती को भी परेशानी नहीं होगी।

- गर्भावस्था के दौरान सेक्स को लेकर पुरुष को प्रेशर नहीं करना चाहिए। दोनों की इच्छा पर ही सेक्स करना चाहिए।
- गर्भ के समय पत्नी के साथ ऐसा कोई व्यवहार नहीं करे जिससे उसके मन-मस्तिष्क पर विपरीत प्रभाव पड़े।

-
गर्भवस्था में शारिरिक आकार में आने वाले बदलावों के कारण कई बार सेक्स के
वक्त की स्थित में भी बदलाव महसूस करते होता है। इसलिए अपनी परेशानियों और
तकलीफों को अपने पति से बांटें। जिस प्रकार आप ज्यादा सहज महसूस करती हैं,
अपने पति को बताएं।

इन जटिलताओं में नहीं करें सेक्स
-अगर पहले कभी गर्भपात हुआ हो तो।
- पहले कभी समय से पूर्व बच्चा को जन्मा हो।
- किसी प्रकार का गर्भपात का जोखिम होमे पर।
- योनी से अधिक रक्तस्राव होने या तरल पदार्थ बहने की स्थिति में।
- नाल के नीचे खिसक जाने पर।
- एक से अधिक बच्चे होने पर।