5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नेपाल और भारत के चुनाव आयुक्त के इश्क की चर्चा यूपी में भी

यहां चुनाव सुधार को लेकर एक मीटिंग थी। विषय था मनी इन पॉलिटिक्स इस मुद्दे पर हो रही कॉन्फ्रेस में दोनों की पहली बार मुलाकात हुर्ई। 

2 min read
Google source verification

image

Mahendra Pratap Singh

Oct 06, 2016

Ila Sharma

Ila Sharma

लखनऊ. कहते हैं इश्क और मुश्क छिपाए नहीं छुपता। लाख कोशिशें कीजिए यह उजागर हो ही जाता है। इश्क का एक ऐसा ही किस्सा इन दिनों उजागर हुआ है उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे मुल्क नेपाल में। यहां इस इश्क की चर्चा खूब जोर शोर से हो रही है। सीमापार उत्तर प्रदेश के पड़ोसी जिले बहराइच से लेकर गोरखपुर तक में इसकी खूब चर्चा है। लोगों को इंतजार है तो बस शहनाई बजने का। यह इश्क बहुत हाई फाई प्रोफाइल से जुड़ा है। दोनों प्रेमी भारत और नेपाल की बहुत बड़ी हस्तियां हैं। दोनों ही जिम्मेदार पद पर रहे हैं। बात हो रही है भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एस. वाई. कुरैशी और नेपाल की मौजूदा चुनाव आयुक्त इला शर्मा की। सूत्रों की मानें तो जल्द ही ये दोनों प्रेमी शादी के बंधन में बंध सकते हैं। अंग्रेजी अखबार द टेलिग्राफ में छपी खबर के मुताबिक 69 साल के कुरैशी और 49 साल की इला ने शादी करने का फैसला इसी हफ्ते लिया है।

परिवार बना था विलेन
जैसा हर पंरपरागत भारतीय परिवार में होता आया है शादी-ब्याह के मामले में परिवार की राय बहुत मायने रखती है वैसे ही नेपाल और भारत दोनों ही जगहों पर दोनों प्रेमियों के परिवार वाले शादी में बाधक बन रहे थे। दोनों ने अब तक शादी परिवारवालों के विरोध के वजह से ही नहीं की। लेकिन अब दोनों की परिवार इसके लिए राजी हो गए हैं

मैक्सिको में चढ़ा था प्यार का परवार
बताया जाता है कि 2015 में कुरैशी और इला शर्मा मैक्सिको में हो रही एक कॉन्फ्रेंस में गए थे। यहां चुनाव सुधार को लेकर एक मीटिंग थी। विषय था मनी इन पॉलिटिक्स इस मुद्दे पर हो रही कॉन्फ्रेस में दोनों की पहली बार मुलाकात हुर्ई। दोनों ने एक दूसरे को जाना। एक दूसरे के दुख दर्द को समझा और इसी मीटिंग में दोनों का प्यार परवान चढ़ा। इसके बाद जब दोनों अपने-अपने मुल्क को लौटे तो तभी से दोनों में नजदीकियां बढऩी शुरू हो गई।

इला शर्मा का यूपी से गहरा नाता
नेपाल की इलेक्शन कमिश्नर इला शर्मा का उत्तर प्रदेश से गहरा नाता है। इला वाराणसी के सम्पूर्णानंद संस्कृत यूनिवर्सिटी की छात्रा रह चुकी हैं। करीब 15 साल पहले हुए मओवादी हमले में इला के पति नवराज पौडेल की मौत हो गई थी। तब से यह अकेली रह रही थीं। जबकि वाईएन कुरैशी 1971 बैच के पास आउट आईएएस ऑफिसर हैं। उनकी पहली शादी पत्रकार हुमरा कुरैशी से शादी हुई थी। बाद में इनका तलाक हो गया था। तब से यह भी अकेेले ही रह रहे थे। जीवन की सांध्य बेला में कुरैशी साहब अपने से करीब २० साल छोटी इला शर्मा से शादी कर जीवन को खुशहाल बनाना चाहते हैं।