15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नसीमुद्दीन ने ज्वाइन की सपा, बोले- हमें सत्ता बदलनी, 24 जनवरी को कांग्रेस से दिया था इस्तीफा

Naseemuddin Siddiqui joins Samajwadi Party : पश्चिमी यूपी के कद्दावर नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने सपा ज्वाइन कर ली है। नसीमुद्दीन के साथ 15758 लोगों ने सपा की सदस्यता ली।

less than 1 minute read
Google source verification

नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने ज्वाइन की समाजवादी पार्टी, PC- Patrika

लखनऊ : पश्चिमी यूपी के कद्दावर नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने सपा ज्वाइन कर ली है। 24 जनवरी को नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। नसीमुद्दीन सिद्दीकी पहले बसपा में भी रहे हैं। अखिलेश यादव उन्हें लेकर लखनऊ के पार्टी कार्यालय पहुंचे। वहां नसीमुद्दीन सिद्दीकी को समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। नसीमुद्दीन के साथ 15758 लोगों ने सपा की सदस्यता ली।

सपा ज्वॉइन करने के बाद नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि मैं पार्टी का सबसे जूनियर नेता हूं। यहां सभी मेरे सीनियर हैं। मैं अखिलेश यादव को हमेशा से अपना नेता मानता था…रहा चाहे किसी भी पार्टी में हूं।

आगे नसीमुद्दीन ने कहा कि अखिलेश यादव कभी जाति-धर्म के बीच भेदभाव नहीं करते। हमेशा सभी के विकास की बात करते हैं। हमें 2027 में सत्ता परिवर्तन करना है। 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है। यूपी में इस समय अपराध चरम पर है। अगर ज्यादा कोई बोले तो बुलडोजर चल जाता है।

24 जनवरी को नसीमुद्दीन ने दिया था इस्तीफा

24 जनवरी को नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद काफी मान-मनौव्वल हुआ। लेकिन वह अपनी बात पर कायम रहे। कयास लगाए जा रहे थे कि नसीमुद्दीन सिद्दीकी चंद्रशेखर आजाद की पार्टी (आजाद समाज पार्टी) ज्वाइन करेंगे। लेकिन, शुक्रवार को उन्होंने सपा ज्वाइन करने पर मुहर लगा दी थी।

बसपा में रहे कैबिनेट मंत्री

नसीमुद्दीन सिद्दीकी बसपा में कैबिनेट मंत्री रहे हैं। बसपा से ही उन्होंने राजनीति की शुरुआत की थी। नसीमुद्दीन सिद्दीकी यूपी में बड़े मुस्लिम नेताओं में से एक हैं।