24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा महिला विरोधी चेहरा उजागर – अजय कुमार लल्लू

भाजपा सरकार की विफलताओं से प्रदेश में चारो तरफ बदहाली- अजय कुमार लल्लू

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Ritesh Singh

Nov 11, 2021

भाजपा महिला विरोधी चेहरा उजागर - अजय कुमार लल्लू

भाजपा महिला विरोधी चेहरा उजागर - अजय कुमार लल्लू

लखनऊ, कांग्रेस पार्टी की विचारधारा एवं सिद्धांतों और कांग्रेस की महासचिव एवं यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा जनता के लिए की गयी प्रतिज्ञाओं और उनके ऊर्जावान नेतृत्व से प्रभावित होकर आज पूर्व विधायक सहित जिला पंचायत व कई जनपदो से आये प्रधानों और दूसरे दलों से आये नेताओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के डिजिटल मीडिया संयोजक,प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद आजमगढ़ के अतरौलिया विधानसभा से विधायक रहे सुरेन्द्र मिश्रा ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा छोड़कर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

सदस्यता लेने के पश्चात पूर्व विधायक सुरेन्द्र मिश्रा ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने साढे़ चार साल में सिर्फ जनविरोधी नीतियां बनाई और जातिवाद फैलाया। जिसकी वजह से लोग मंहगाई से भ्रष्टाचार और अपराध से परेशान है। प्रियंका गांधी जनता की आवाज विपक्ष में मजबूती से उठा रहीं है हम सब संकल्प लेते है कि 2022 में प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनायेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने सदस्यता पश्चात पूर्व विधायक सुरेन्द्र मिश्रा का स्वागत करते हुए कहा कि वर्तमान समय में भाजपा सरकार से विपक्ष में एक मात्र कांग्रेस पार्टी है जो लड़ रही है, दूसरे दल जो अपने को विपक्ष का दावा करते है वह आइसोलेट है। प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के प्रत्येक मुद्दे और वर्ग की आवाज को सरकार के सामने उठाई है और सड़क पर उतरकर संघर्ष किया है।

प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि भाजपा सरकार और गृहमंत्री दूरबीन लेकर अपराधी ढूढने का व्यंग कर प्रदेश वासियों को चिढ़ाते है और मुख्यमंत्री के अपने कार्यालय सचिवालय में बहन बेटियां सुरक्षित नही है। सचिवालय में पीड़ित महिला को विभागीय विशाखा कमेटी से न्याय न मिलने के बाद, एफआईआर होने के 13 दिन तक न्याय न मिलने तक मजबूरन उस बेटी को अपनी अस्मिता को वीडियो के माध्यम से सार्वजनिक करना पड़ता है यह भाजपा के महिला विरोधी चरित्र का प्रमाण है। इस भाजपा आदित्यनाथ सरकार से प्रदेशवासी उब चुके हैं कांग्रेस का परिवार बढ़ रहा है, हम 2022 में प्रियंका गांधी के नेतृत्व में भाजपा को सत्ता से बेदखल कर कांग्रेस की सरकार बनायेगें।